Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इंदौरवासी बनाने जा रहे हैं ये खास रिकॉर्ड, गृह मंत्री अमित शाह ने 'मां के नाम पर पौधा लगाकर' खुद दी जानकारी

गृह मंत्री शाह ने इंदौर में मां के नाम पर एक पेड़ लगाया। शाह ने रेवती रेंज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि अब इंदौर देश में ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। पौधे रोपना आसान है उन्हें बड़ा करना बहुत मुश्किल है। जो पौधे रोपे गए हैं उन्हें अपने बच्चे की तरह बड़ा करना होगा। यही पौधे पेड़ बनने के बाद मां की तरह आपका ध्यान रखेंगे।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 14 Jul 2024 03:52 PM (IST)
Hero Image
अभियान के तहत मध्य प्रदेश में 5.5 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। (फोटो, एक्स)

पीटीआई, इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान का उद्देश्य एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना है। गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए उपयुक्त जवाब बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत देशभर में लगभग 140 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें में मध्य प्रदेश में 5.5 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे।

पेड़ों को बच्चे की तरह बड़ा करना होगा- शाह

गृह मंत्री शाह ने इंदौर में पितरेश्वर हनुमान के दर्शन करने के बाद मां के नाम पर एक पेड़ लगाया। शाह ने रेवती रेंज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि अब इंदौर देश में ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। गृहमंत्री ने कहा पौधे रोपना आसान है, उन्हें बड़ा करना बहुत मुश्किल है। जो पौधे रोपे गए हैं, उन्हें अपने बच्चे की तरह बड़ा करना होगा। यही पौधे पेड़ बनने के बाद मां की तरह आपका ध्यान रखेंगे।

विकास हो रहा है और हम सुविधाएं बढ़ा रहे- शाह

शाह ने कहा, "विकास हो रहा है और हम सुविधाएं बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने हमें पीछे देखने और आने वाली पीढ़ी के लिए काम करने को कहा है। पर्यावरण की चिंता सिर्फ देश के लिए ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण हो गई है। कार्बन डाइऑक्साइड और मोनोऑक्साइड ने ओजोन के स्तर को कम कर दिया है और इसकी परत में छेद कर दिया है।"

जलवायु परिवर्तन का अनुभव किया जा रहा

उन्होंने कहा कि तापमान में बढोतरी हुई है। जलवायु परिवर्तन का अनुभव किया जा रहा है। पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया अभियान इसका उपयुक्त जवाब है। शाह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अनुसार कई सालों से देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

वहीं, शाह ने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है, इंदौर के लोग 11 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP News: मंदसौर में महिला ने चार बच्‍चों संग कुएं में लगाई छलांग, 4 की मौत; सामने आई ये वजह

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर