Move to Jagran APP

Indore Murder Case: डबल मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल; परेशान आकर दंपती ने उठाया यह खौफनाक कदम

Indore Double Murderइंदौर के डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मर्डर केस में जिसमें होटल संचालक रवि ठाकुर और ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या की गई।इस हत्या के मामले में यह बात सामने आई है कि यह दोनों एक दंपती को परेशान कर रहे थे। पति-पत्नी इस ब्लैकमैलिंग से परेशान होकर साजिश रचा और दोनों को अशोक नगर बुलाया और बारी-बारी से मौत के घाट उतार दिया।

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariUpdated: Mon, 11 Dec 2023 10:43 AM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए डबल मर्डर में हुआ बड़ा खुलासा (फ़ोटो- नई दुनिया)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। Indore Double Murder: मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए डबल मर्डर केस से पूरे राज्य में सनसनी फैली हुई है। वहीं, इस मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी दंपती को होटल संचालक रवि ठाकुर और ब्यूटी पार्लर संचालिका सरिता नरवरिया (ठाकुर) दोनों उन्हें ब्लैकमेल करते थे जिससे परेशान होकर उन्होंने इन दोनों को मौत के घाट उतारा। 

पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला को रवि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। महिला व उसके पति ने साजिश के तहत रवि को सरिता के घर बुलाया और बारी-बारी से दोनों का कत्ल कर डाला।

आरोपी दंपती को किया गया गिरफ्तार 

एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक, अशोक नगर में शनिवार रात रवि पूनमचंद ठाकुर और सरिता ऋषि ठाकुर की धारदार हथियारों से हत्या की गई। 50 से ज्यादा संदेही और 125 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस ने देर रात देवनगर (खजराना) से ममता उर्फ पिंकी और उसके पति नितिन पंवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित महिला को पिछले एक साल से रवि कर रहा था परेशान 

आरोपित महिला ने पूछताछ में बताया कि रवि ठाकुर से करीब एक वर्ष से परेशान थी। सरिता (मृतका) के माध्यम से रवि से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। रवि ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह बुलाने लगा था।

रवि से संबंधों का पता लगने पर पति था नाराज

जब रवि से संबंधों का पता आरोपित महिला ममता के पति नितिन को चला तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा था।  ममता ने अपने पति को वीडियो के बारे में बताया तो उसने रवि को रास्ते से हटाने के लिए कहा। ममता के माध्यम से रवि को सरिता के घर बुलाया और दोनों ने तलवार और चाकुओं से हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों के मोबाइल को जला डाला। इसके अलावा खून से सने अपने कपड़ों में भी आग लगा दी। पुलिस ने मामले में साक्ष्य मिटाने की धाराएं भी लगाई हैं।

यह भी पढ़ें- Sukhdev Gogamedi murder case: एक राज्य से दूसरे राज्य में ठिकाना बदलते रहे हत्यारे, चार दिनों तक पुलिस को कैसे चकमा देते रहे शूटर्स?

यह भी पढ़ें- Fatima Wasim: सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात होने वाली पहली मेडिकल ऑफिसर बनीं फातिमा वसीम, भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।