Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rangpanchami Ger 2024: इंदौर में रंगपंचमी पर उमड़ा लोगों का सैलाब, सीएम मोहन बोले- ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनकर खुश हूं

Rangpanchami Ger 2024 इंदौर में आज रंगपंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही इंदौर में लोग जगह-जगह रंगपंचमी पर रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रंगपंचमी की गेर में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार इंदौर में 75 सालों से रंगपंचमी पर होली खेलने की परंपरा है।

By Jagran News Edited By: Mohd Faisal Updated: Sat, 30 Mar 2024 01:51 PM (IST)
Hero Image
Rangpanchami Ger 2024: इंदौर में रंगपंचमी पर उमड़ा लोगों का सैलाब (फोटो नई दुनिया)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Rangpanchami Ger 2024: इंदौर में आज रंगपंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही इंदौर में लोग जगह-जगह रंगपंचमी पर रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रंगपंचमी की गेर में शामिल हुए।

75 सालों से चली आ रही परंपरा

जानकारी के अनुसार, इंदौर में 75 सालों से रंगपंचमी पर होली खेलने की परंपरा है। इंदौर में जगह-जगह इस उत्सव का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। यहीं नहीं इस दौरान लोग रंगों के रंग में नजर आए।

मोहन यादव ने खेली होली

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इंदौरवासियों के साथ जमकर होली खेली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह इंदौर की बहुत पुरानी परंपरा है। 75 साल से अधिक समय बाद भी लोग इसे बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं और रंगपंचमी की गेर निकालते हैं। सीएम ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मध्य प्रदेश और मालवा की यह परंपरा है। सभी इसका आनंद लेते हें। गेर हमारी विजय उत्‍सव की प्रतीक है।

तीन गेर और एक फाग यात्रा निकाली गई

बता दें कि रंगपंचमी के अवसर पर इंदौर में तीन गेर और एक फाग यात्रा निकली गई। लगभग 3.5 किमी लंबे गेर मार्ग पर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस उत्सन में करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा रंगपचमी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।