Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उज्जैन में फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म पर राजनीति तेज, कमलनाथ बोले प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप

उज्जैन में महिला से फुटपाथ पर दिनदहाड़े दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। पीड़िता उज्जैन में रहकर कचरे से सामान बीनने का काम करती थी। विगत बुधवार को फुटपाथ पर उससे फल का ठेला लगाने वाले आरोपित लोकेश ने दिनदहाड़े दुष्कर्म किया।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 07 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
उज्जैन में फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म पर राजनीति तेज

 जेएनएन, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महिला से फुटपाथ पर दिनदहाड़े दुष्कर्म के मामले में राजनीति तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा।

प्रियंका ने लिखा कि पवित्र भूमि पर ऐसी वारदात से मानवता कलंकित हुई है, वहीं कमलनाथ ने कानून-व्यवस्था ठप होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कोई भी वारदात होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई होती है।

आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

उज्जैन की वारदात में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रही है। अब पुलिस मामले का वीडियो बनाकर बहुप्रसारित करने वाले की तलाश में जुटी है। हालांकि, महिला से दुष्कर्म का अरोपित पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

कचरे से सामान बीनने का काम करती है पीड़िता

झाबुआ जिले की निवासी 45 वर्षीय महिला उज्जैन में रहकर कचरे से सामान बीनने का काम करती थी। विगत बुधवार को फुटपाथ पर उससे फल का ठेला लगाने वाले आरोपित लोकेश ने दिनदहाड़े दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसको आरोपित ने पहले शराब पिलाई थी। किसी व्यक्ति ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया। मामले में पुलिस ने बुधवार को वीडियो के आधार पर आरोपित लोकेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

वीडियो बनाने वाला नागदा से आई बस से उतरा था

उज्जैन के एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि जिस व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाया, उसने दुष्कर्म करने वाले को रोकने और पुलिस को सूचना देने के बजाय वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति नागदा से आई बस से वहां उतरा था। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें