Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP News: तांत्रिक के कहने पर छत पर टांगा उल्लू, वन विभाग की टीम ने किया जब्त; आरोपी को भेजा जेल

तांत्रिक के कहने पर अंधविश्वास में फंसे एक युवक ने उल्लू को छत पर टांग दिया। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने उल्लू को मृत अवस्था में जब्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियत के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 29 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
तांत्रिक के कहने पर छत पर टांगा उल्लू, वन विभाग की टीम ने किया जब्त

 जेएनएन, शाजापुर। घर की समस्या हल करने के लिए तांत्रिक के कहने पर अंधविश्वास में फंसे एक युवक ने उल्लू को छत पर टांग दिया। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने उल्लू को मृत अवस्था में जब्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियत के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपित युवक के अनुसार उसे एक तांत्रिक ने बताया था कि कहीं से उल्लू मिले तो बताना।

पिछले दिनों उसे घायल अवस्था में उल्लू मिला तो तांत्रिक ने उसे घर पर टांगने की सलाह दी। वह उल्लू को छत पर रोजाना सुबह टांग देता और शाम को लोहे की जाली में रख देता था।

वन विभाग की टीम ने कही ये बात

ऐसा वह दो-तीन दिनों से कर रहा था। हालांकि, वन विभाग की टीम का मानना है कि उसे उल्लू घायल अवस्था में नहीं मिला होगा, उसने उसे कहीं से जीवित पकड़ा होगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें