Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में फंसे एमपी के 17 यात्री, पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए गए थे

भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में भूस्खलन के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। नेपाल के भूस्खलन में मध्यप्रदेश से कई लोग फंसे हैं इनमें डिंडोरी के 7साथ ही जबलपुर के छह और रीवा के चार लोग काठमांडू में फंसे हैं। बता दें कि ये घटना तब घटी जब सभी लोग काठमांडू पशुपतिनाथ दर्शन को गए गए थे। उनके वहां फंसे होने की सूचना मिल रही है।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Tue, 01 Oct 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
नेपाल भूस्खलन में फंसे मध्यप्रदेश के17 यात्री (फोटो-जागरण)

जागरण न्यूज नेटवर्क, जबलपुर। भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में भूस्खलन के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। नेपाल के भूस्खलन में मध्यप्रदेश से कई लोग फंसे हैं, इनमें डिंडोरी के 7, साथ ही जबलपुर के छह और रीवा के चार लोग काठमांडू में फंसे हैं।

बता दें कि ये घटना तब घटी, जब सभी लोग काठमांडू पशुपतिनाथ दर्शन को गए गए थे। उनके वहां फंसे होने की सूचना मिल रही है। बारिश के चलते बाढ़ और भू स्खलन से पशुपतिनाथ मार्ग की सड़क बह गई है। इसको लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए, जिनसे संपर्क करके जानकरी ले सकते है। जिला कंट्रोल रूम जबलपुर 0761-2623925 और नोडल अधिकारी अनुग्रह सिंह (संयुक्‍त कलेक्‍टर) 9713813496 है।

7 लोगों ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार 

देशों के पर्यटक वाहन सहित फंसे हैं। मेहदवानी ब्लाक के ग्राम कठोतिया निवासी 7 लोगों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिल पाई है। संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

काठमांडू पहुंचने के 60 किलोमीटर पहले ही भू उत्खनन और बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग का पुल बह गया। सभी लोग इस स्थान पर फस गए थे। नेपाल सरकार की मदद से सभी को हेलीकॉप्टर के सहारे काठमांडू तक 2 दिन पहले पहुंचा दिया गया था। वर्तमान स्थिति यह है कि वे लोग अपने वतन वापस नहीं आ पा रहे हैं। सभी लोग डिंडौरी से 26 सितंबर को नेपाल गए थे। सभी प्रभावित लोगों को भारत सरकार के एंबेसी में ले जाया गया है।

पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए  गए थे छह लोग 

जबलपुर जिले के छह लोग नेपाल के काठमांडू शहर में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। वहां पर भूस्खलन होने के बाद वहां फंसे हुए हैं जिला प्रशासन लगातार उनसे संपर्क कर रहा है लेकिन हो नहीं पा रहा है। परिवार की जानकारी जल्दी उपलब्ध कराई जाएगी। नेपाल जाने वाले यात्रियों के नंबर श्रीखूब चंद साहू डिंडोरी, राकेश बडगैया जबलपुर सभी कुशल हैं। नेपाल के मारवाड़ी धर्मशाला में रुके हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें