Move to Jagran APP

'पापा मंत्री हैं, वर्दी...', बीच सड़क पर पुलिसकर्मी से भिड़ गए प्रहलाद पटेल के बेटे; Video Viral

मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रबल बीच सड़क पर पुलिसकर्मी से बहस कर रहे हैं। मामला बीते बुधवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिकघटना यादव कॉलोनी लेबर चौक की है जहां प्रबल पटेल कार से जा रहा था। दंपती के साथ प्रबल की बहस होती है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 13 Oct 2024 04:38 PM (IST)
Hero Image
प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल ने पुलिस के साथ बहस की।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)
जेएनएन, जबलपुर। मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल का पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस उसे समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह आक्रामक रूप से धौंस दिखाता रहा।

जानकारी के मुताबिक, प्रबल पटेल की कार से बुजुर्ग दंपति को टक्कर लग गई थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच वहां पुलिस पहुंच गई।

प्रबल की कार से दंपती को लगी टक्कर

मामला बीते बुधवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक,घटना यादव कॉलोनी लेबर चौक की है, जहां प्रबल पटेल कार से जा रहा था। दंपती के साथ प्रबल की बहस होती है। पुलिस युवक को समझाती है। वहीं, भीड़ युवक पर दबाव बनाने लगती है। प्रबल पुलिस को धौंस देते नजर आता है। उसने खुद को मंत्री पुत्र बताते हुए पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाया।

बता दें कि इस मामला में दंपती ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। सड़क पर मचे हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उठाए सवाल

इस वीडियो पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर कर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

पोस्ट में लिखा है,"प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल ने जबलपुर में बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारने के बाद पुलिस वालों को इस अंदाज में धमकाया।"

कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य सिंह ने पुलिस के साथ अभद्रता की थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

कौन हैं प्रह्लाद सिंह पटेल?

बता दें कि प्रह्लाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश के दमोह से विधायक हैं। वह पहली बार 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए और फिर 1996 में 11वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल), 1999 में 13वीं लोकसभा (तीसरा कार्यकाल), 2014 में 16वीं लोकसभा (चौथा कार्यकाल) के लिए फिर से चुने गए।

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करना बिलाल को पड़ा महंगा , HC ने FIR रद करने से किया इनकार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।