Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Crime: मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर ले गई कर्नाटक पुलिस, मौका पाकर भागी पीड़िता ने बताई आपबीती

कर्नाटक पुलिस गुरुवार को मध्य प्रदेश में खडवा जिले के मदरसे से मौलाना मुफ्ती गुलाम को गिरफ्तार करके साथ ले गई। मौलाना पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपित अहमदपुर खैगांव के मदरसे में मौलाना है। एक दिन मौका पाकर शिक्षिका मदरसे से भाग निकली और कर्नाटक के अपने गांव पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद कर्नाटक पुलिस खंडवा पहुंची।

By Jagran News Edited By: Jeet KumarUpdated: Sat, 30 Dec 2023 01:55 AM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर ले गई कर्नाटक पुलिस

जेएनएन, खंडवा। कर्नाटक पुलिस गुरुवार को मध्य प्रदेश में खडवा जिले के मदरसे से मौलाना मुफ्ती गुलाम को गिरफ्तार करके साथ ले गई। मौलाना पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपित अहमदपुर खैगांव के मदरसे में मौलाना है।

शिक्षिका को इस तरह बनाया निशाना

मौलाना मदरसे की शिक्षिका को नशे की गोलियां खिलाकर तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। उसके साथी भी इस काम में उसका साथ देते थे। एक दिन मौका पाकर शिक्षिका मदरसे से भाग निकली और कर्नाटक के अपने गांव पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद कर्नाटक पुलिस खंडवा पहुंची और आरोपित मौलाना सहित उसके साथियों को गिरफ्तार करके ले गई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें