Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khandwa News: पार्षद अशफाक की हिरासत के बाद थाने पर पथराव, नगर निगम क्षेत्र में धारा 144 लागू

इस दौरान गांधी नगर के मुख्य गेट के पास मुस्लिम समुदाय के युवक के साथ मारपीट की घटना हुई। इसके बाद यंहा दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। कुछ देर बाद थाने में मुस्लिम समुदाय के लोगों की फिर से भीड़ लगाना शुरू हुई।

By Narender SanwariyaEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Mon, 17 Apr 2023 07:11 AM (IST)
Hero Image
Khandwa News: पार्षद अशफाक की हिरासत के बाद थाने पर पथराव, नगर निगम क्षेत्र में धारा 144 लागू

खंडवा, जागरण संवाददाता। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने होगा थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। कहारवाड़ी वार्ड पार्षद के साथ आए लोगों ने बताया जाता है कि का थाने पर पथराव किया।  पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना की जानकारी लगने पर कलेक्टर और एसपी थाने पहुंचे। नगर निगम क्षेत्र में कलेक्टर ने धारा 144 लगा दी। पार्षद को गिरफ्तार किया गया।

रात करीब 11 बजे कहारवाड़ी वार्ड पार्षद अशफाक सीगड़ 17 वर्षीय किशोरी के साथ मोघट थाने पहुंचा। उसका कहना था कि किशोरी की तरफ से फिर से केस दर्ज किया जाए। दोपहर में उसने दबाव में केस दर्ज कराया था। अशफाक के साथ भीड़ भी थाने पहुंची। उन्होंने केस दर्ज करवाने के लिए हंगामा किया। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।

इस दौरान गांधी नगर के मुख्य गेट के पास मुस्लिम समुदाय के युवक के साथ मारपीट की घटना हुई। इसके बाद यंहा दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। कुछ देर बाद थाने में मुस्लिम समुदाय के लोगों की फिर से भीड़ लगाना शुरू हुई। हंगामा करती भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। भीड़ को तीतर बितर कर दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि दोपहर में टि बार की घटना में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। इसके बाद आरोपित पक्ष के समुदाय के कुछ लोगों ने भीड़ लाकर साम्प्रदायिक माहौल बनाकर तनाव पैदा करने की कोशिश की। स्थिति अभी नियंत्रण में है। पार्षद अशफाक को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कलेक्टर अनुप कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें