Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Madhya Pradesh: 'राहुल को गांधी कहना महात्मा गांधी का अपमान' मंत्री विजय शाह का बड़ा हमला

Rahul Gandhi News मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। विजय शाह ने कहा कि राहुल को महात्मा गांधी की पीढ़ी कहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल को गांधी कहना महात्मा गांधी का अपमान। विजय शाह खंडवा में एक जनसभा कर रहे थे। उन्होंने राहुल की सांसदी बहाली होने पर भी बयान दिया।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Fri, 11 Aug 2023 12:48 PM (IST)
Hero Image
Madhya Pradesh: 'राहुल को गांधी कहना महात्मा गांधी का अपमान'

खंडवा, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरन कथित तौर पर फ्लाइंग किस दिया था। राहुल के फ्लाइंग किस को लेकर बीजेपी नेता उन पर निशाना साध रहे हैं। मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल को महात्मा गांधी की पीढ़ी कहना सही नहीं है।

जनता राहुल गांधी को देख रही है

खंडवा में एक बयान देते हुए विजय शाह ने कहा, 'राहुल गांधी जो भी करते और बोलते हैं, जनता देख रही है, समझ रही है। राहुल को महात्मा गांधी की पीढ़ी कहना भी सही नहीं है। यह गांधीजी का अपमान है। गांधी सरनेम रखने से कोई गांधीजी की संतान नहीं हो जाता है।'

विजय शाह ने राहुल गांधी सांसदी बहाली होने पर भी कहा। उन्होंने कहा कि पहले हम पर आरोप लगाते थे कि कोर्ट का फैसला आने के दो दिन में राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दी। अब उन्हें ये नहीं दिख रहा कि कोर्ट का निर्णय आने के बाद उसी तेजी से सदस्यता बहाल की। आवास आवंटन और लोकसभा में प्रवेश करवाने में भी हमारी सरकार ने कोई देरी नहीं की।

राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एनडीए की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राहुल गांधई पर अनुचित इशारे करने और सदन में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें