Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Suicide on Valentine Day: 'हमने जहर पी लिया...' रात में प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम; दो परिवारों में पसरा मातम

प्रेम प्रसंग की वजह से खंडवा जिले में एक प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया। मृतिका के पिता शिवकरण ने बताया की गांव का यह लड़का मेरी बेटी के पीछे पड़ा था उसे समझाइश भी दी गई लेकिन कल रात को बेटी को ले जाकर दोनो ऐसा गलत काम किया हमे इसकी उम्मीद नहींं थीं। लड़की की मौत हो गई है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Wed, 14 Feb 2024 04:02 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के प्रेमी-प्रमिका ने जहर पी लिया।(फोटो सोर्स: जागरण)

जेएनएन, खंडवा। वैलेंटाइन डे के मौके पर खंडवा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल, एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार देर रात खेत में जाकर जहर खा लिया। साथ जीने-मरने की कसमे खाने की चक्कर में प्रेमी जोड़े ने यह गलत कदम उठा लिया। यह घटना पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरिया में घटी है। 

युवती ने तोड़ा दम 

प्रेम प्रसंग के चलते रोशनी पुत्री शिवकरण और देवेंद्र पुत्र सखाराम ने मंगलवार रात को खेत मे जाकर जहर खा लिया। जब स्वजनों की इस बात की जानकारी हुई तो दोनों को गंभीर हालत में रात को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं देवेंद्र का उपचार जारी है।

यह लड़का मेरी बेटी के पीछे पड़ा था: मृतिका के पिता

मृतिका के पिता शिवकरण ने बताया की गांव का यह लड़का मेरी बेटी के पीछे पड़ा था, उसे समझाइश भी दी गई लेकिन कल रात को बेटी को ले जाकर दोनो ऐसा गलत काम किया हमे इसकी उम्मीद नहींं थीं।

आखिर कैसे मिली जानकारी? 

देवेंद्र के पिता ने बताया की रात एक बजे तक देवेंद्र घर नहीं आया। उसे फोन लगाया तो कहने लगा की हमने खेत में जहर खा लिया है। लड़की के स्वजन और हम खेत पहुंचे दोनो को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उपचार के लिए भर्ती करवाया है।

जांच के बाद सामने आएगा सच

इस संबंध मे टीआई संजय पाठक ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। दोनो को घटना स्थल से स्वजन सीधे जिला अस्पताल ले गए थे। वहां लड़की की मौत होने की सूचना है। लड़का गंभीर है दोनो ने आत्महत्या क्यों की है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'अब भाजपा मुझे पार्टी में ज्वाइन कराना चाहेगी...', TMC नेता Mahua Moitra के बयान से मचा सियासी हंगामा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें