Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP News: मंदसौर में महिला ने चार बच्‍चों संग कुएं में लगाई छलांग, 4 की मौत; सामने आई ये वजह

शनिवार रात पति ने महिला के साथ मारपीट की थी जिसके बाद वह बच्‍चों को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। रात भर आंगनवाड़ी में रहने के बाद महिला सुबह बच्‍चों के साथ खेत पर बने कुएं में कूद गई। महिला के बच्‍चों के साथ कुएं में कूदने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जुट गए और महिला को कुएं से जिंदा बाहर निकाल लिया।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 14 Jul 2024 03:01 PM (IST)
Hero Image
मंदसौर में चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी मां। (फोटो, जागरण)

जेएनएन, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को पति से विवाद के बाद पत्नी ने अपने चार बच्‍चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में कुदने से चारों बच्‍चों की मौत हो गई, जबकि महिला को बचा लिया गया। घटना जिले के गरोठ इलाके के पीपलखेड़ा गांव में की है।

जानकारी मिली है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर महिला ने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। महिला ने अपनी तीन बेटी और एक बेटे के साथ कुएं में छलांग लगाई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।।

रात भर आंगनवाड़ी केंद्र में रही महिला

दरअसल, शनिवार रात पति ने महिला के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह बच्‍चों को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। रात भर आंगनवाड़ी में रहने के बाद महिला सुबह बच्‍चों के साथ खेत पर बने कुएं में कूद गई।

बच्चों की पानी में डूबने से मौत

वहीं, महिला के बच्‍चों के साथ कुएं में कूदने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद लोगों ने मिलकर महिला को कुएं से जिंदा बाहर निकाल लिया, लेकिन वे बच्‍चों को नहीं निकाल पाए। बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्‍चों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए गरोठ के अस्‍पताल भेजा गया है।

बच्चों की उम्र 2 से 9 साल के बीच

पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम सुगनबाई है, जिसकी उम्र 40 साल है। महिला के पति का नाम सुगनखेड़ा है। बच्‍चों के नाम बंटी उम्र 9 वर्ष, अनुष्का 7 वर्ष, मुस्‍कान 4 वर्ष और कार्तिक 2 वर्ष हैं।

ये भी पढ़ें: कमलनाथ का किला भेदने की मन्नत पूरी... छिंदवाड़ा के नए सांसद बंटी साहू की पत्नी ने बालाजी को अर्पित किए अपने बाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर