Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rewa News: रीवा में दो महिलाओं के साथ तालिबानी हरकत, निजी जमीन पर सड़क बनाने का किया विरोध तो दबंगों ने गाड़ा जिंदा

मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दंबगों ने सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले मुरुम में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ दिया। राहत की बात यह रही की समय रहते दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। बता दें कि ये दोनों महिलाएं निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण को लेकर विरोध कर रही थी।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sun, 21 Jul 2024 03:44 PM (IST)
Hero Image
निजी जमीन पर सड़क बनाने का किया विरोध तो दबंगों ने गाड़ा जिंदा (Image: Jagran)

जागरण न्यूज नेटवर्क, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में एक जमीन विवाद को लेकर दंबगों ने दो महिलाओं को जिंदा गाड़ दिया। समय रहते दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया, लेकिन पीड़िताओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, हिनौवा गांव में एक निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण को लेकर दोनों महिलाएं विरोध कर रही थी। इसी बीच दंबगों ने दोनों महिलाओं के ऊपर सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली मुरुम डाल दी। इससे एक महिला गले तक और दूसरी कमर तक जमीन में धंस गई। 

जमीन को लेकर विवाद, महिलाओं का विरोध

बता दें कि हिनौता गांव में दो पक्षों के बीच एक जमीन को लकर कई समय से विवाद चल रहा था। इस बीच राजेश सिंह उर्फ छुटकउ अपनी जेसीबी और मुरुम से भरा डंपर लेकर विवादित जमीन पर सड़क बनाने पहुंच गया। अपनी निजी जमीन पर सड़क बनते देख आशा पांडेय और ममता पांडेय ने इसका विरोध। दोनों महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को देख वहां मौजूद दूसरे पक्ष को गुस्सा आ गया। गोकर्ण पांडेय, महेंद्र पांडेय, चंद्रभान पांडेय सहित आधे दर्जन से ज्यादा लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। 

डंपर से डाला मुरुम, गले तक धंसी महिला

जान से मारने के चक्कर में दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों महिलाओं के ऊपर डंपर से मुरुम डाल दी। इसके कारण एक महिला गले तक और दूसरी कमर तक जमीन में धंस गई। सूचना मिलते ही दोनों महिलाओं का परिवार मौके पर पहुंचा और फावड़े की मदद से दोनों को बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, दोनों महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। 

गंगेव पुलिस चौकी ने डंपर मालिक सहित मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इलाज के बाद ममता और आशा पांडेय की हालत अब ठीक हैं।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के हॉस्टल में बीमार पड़ीं 40 से ज्यादा लड़कियां, अस्पताल में किया भर्ती, 10 की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें: अब उज्जैन में भी योगी सरकार जैसा आदेश, दुकानदारों को लिखना होगा अपना नाम; नहीं मानने पर लगेगा भारी जुर्माना