Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahakal Mandir: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, छुट्टी के दिन 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां पड़ने की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार रविवार के बाद सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी की वजह से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। सिर्फ रविवार को तीन लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। यह भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

By Jagran News Edited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Mon, 25 Dec 2023 08:27 AM (IST)
Hero Image
तीन दिन की छुट्टियों के कारण महाकाल मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

जागरण न्यूज नेटवर्क, उज्जैन। Mahakal Mandir Ujjain: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां पड़ने की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी की वजह से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। सिर्फ रविवार को तीन लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। यह भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

श्रद्धालुओं के बढ़ती भीड़ को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा पुलिस भी श्रद्धालुओं के जान माल की सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र में कड़े सुरक्षा प्रबंधन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ की ऐसी स्थिति लगातार 5 जनवरी तक रह सकती है। यात्रियों की भारी भीड़ के चलते शहर की होटल, लॉज, यात्रीगृह फुल हो गए हैं। बाहर से आने वाले यात्री वाहनों को मंदिर से दो किलोमीटर दूर पार्क करवाया जा रहा है।

वहीं, रविवार से स्कूलों में भी नए साल और सर्दी का अवकाश शुरू हो गया है। लोग साल के आखिरी सप्ताह में सैर सपाटे के लिए निकलने लगे हैं। इसका असर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नजर आने लगा है। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए शनिवार रात से देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचने लगे थे। बाहर से आने वाले दर्शनार्थी रविवार को तड़के 4 बजे भस्म आरती दर्शन के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Omkareshwar Temple: अपने आराध्य के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

मंदिर प्रशासन ने चलायमान व्यवस्था से भक्तों को भस्म आरती के दर्शन कराए। मंदिर प्रशासन के अनुसार, करीब 30 हजार भक्तों ने भस्म आरती के चलायमान दर्शन किए। इसके बाद से लगातार मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। सुबह से देर शाम तक करीब तीन लाख भक्त भगवान के दर्शन कर चुके थे।

मंदिर प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए चारधाम मंदिर के सामने से प्रवेश की व्यवस्था शुरू कर दी थी। श्रद्धालुओं को चारधाम मंदिर के सामने से महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, टनल के रास्ते कार्तिकेय व गणेश मंडपम से भगवान के दर्शन कराए गए। एक स्थान पर भीड़ जमा ना हो, इसके लिए सुबह 7 बजे से परिसर में प्रवेश बंद कर दिया गया था।

मंदिर के आसपास अवैध अतिक्रमण, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

महाकाल मंदिर के आसपास निर्माण कार्य चलने से दर्शनार्थियों को संकरी गलियों में से होकर गुजरना पड़ रहा है। इन गलियों में हार, फूल की दुकान संचालित करने वालों ने टेबलें लगा ली हैं। इससे रास्ता जाम हो गया है और दर्शनार्थियों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। तंग गलियों में तिलक लगाने वाले तथा भिक्षुक यात्रियों को परेशान करते हैं। मंदिर व नगर निगम प्रशासन यात्रियों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को गलियों का अतिक्रमण हटाना चाहिए, जिससे यातायात सुगम हो सके।

इंदौर, भोपाल, देवास की ई रिक्शा चल रही शहर में

महाकाल महालोक बनने के बाद शहर में लोक परिवहन के साधनों की उपयोगीता बढ़ गई है। इसके चलते शहर में हजारों लोगों ने ई रिक्शा खरीद ली है। यही नहीं इंदौर, देवास व भोपाल तक के लोग ई रिक्शा लेकर उज्जैन आ गए हैं। प्रशासन को इस दिशा में भी निगरानी रखते हुए बाहर से आने वाले वाहनों के शहर में संचालन पर रोक लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ujjain Mahakal Temple: बीते 8 महीने में हुई 1.35 अरब की इनकम, तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें