Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Cabinet: मकर संक्रांति पर होगी मध्यप्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक, उज्जैन को तीर्थ नगरी घोषित किया जा सकता है

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की पहली बैठक उज्जैन में होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब मंत्रिमंडल की बैठक केवल राजधानी भोपाल में ही नहीं बल्कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में होगी। शनिवार को उज्जैन में हुई प्रशासनिक बैठक में संभाग के नगर निगम आयुक्तों को शहर विकास की योजना जोनलवार बनाने को निर्देशित किया है। वहीं बैठक में उज्जैन को तीर्थ नगरी घोषित किया जा सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Jeet KumarUpdated: Mon, 18 Dec 2023 05:30 AM (IST)
Hero Image
मकर संक्रांति पर होगी मध्यप्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक

जेएनएन, उज्जैन। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की पहली बैठक उज्जैन में होगी। बैठक में उज्जैन को तीर्थ नगरी घोषित किया जा सकता है। महाकाल सवारी मार्ग को चौड़ा करने, उज्जैन-नागदा-जावरा मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने और नानाखेड़ा बस स्टैंड से श्री महाकाल महालोक तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना को हरि झंडी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक मकर संक्रांति पर या इसके आसपास कराने की बात मीडिया से साझा की है। सीएम यादव ने यह भी कहा कि अब मंत्रिमंडल की बैठक केवल राजधानी भोपाल में ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में होगी। शनिवार को उज्जैन में हुई प्रशासनिक बैठक में संभाग के नगर निगम आयुक्तों को शहर विकास की योजना जोनलवार बनाने को निर्देशित किया है। अगले माह होने वाली बैठक में उज्जैन की सड़कों को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनवाए 8500 करोड़ रुपये के ग्रीन ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान को भी मंजूरी दी जा सकती है।

उज्जैन में बिताई रात, सुबह संघ प्रचारक से मिले

मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्वागत रैली के बाद रात उज्जैन में ही अपने गीता कॉलोनी स्थित निवास पर बिताई। सुबह 5 बजे उठे। हर रोज की तरह व्यायाम किया, फलाहार लिया। तत्पश्चात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय ‘आराधना भवन’ पर पहुंच संघ के प्रांत प्रचारक राजमोहन सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। तत्पश्चपता उज्जैन संभाग के स्वीकृत, प्रस्तावित एवं प्रचलित निर्माण कार्यों की समीक्षा की और फिर दिल्ली रवाना हो गए।

गौतम मार्ग पहुंचे और सेंट्रल लाइट लगाने की घोषणा कर दी

मुख्यमंत्री देर रात विधायक, कलेक्टर, महापौर संग गौतम मार्ग पहुंचे थे। उन्होंने बिजली के खंभे शिफ्ट करने को लेकर आ रही लोगों की परेशानी का ध्यान रख मार्ग में सेंट्रल लाइटिंग कराने की घोषणा की। महापौर ने इस पर कहा कि यहां नए पोल लगाने का काम काफी हद तक हो चुका है। इस पर प्रकरण में समीक्षा करने को कहा।

जानकारों का कहना है कि सेंट्रल लाइट लगती है तो गैलरी हटाने को लेकर उठा विवाद समाप्त हो सकता है। काम भी तेजी से हो सकता है। अब इंतजार धार्मिक स्थल शिफ्ट किए जाने का सुलझना बाकी रह गया है।

पिछले साल शिवराज सिंह चौहान ने भी ली थी

उज्जैन में प्रदेश मंत्री मंडल की बैठक पहले भी हो चुकी है। पिछले साल मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने बैठक सितंबर माह में ली थी। तब मुख्यमंत्री ने महाकाल की तस्वीर बीच में उन्हें प्रमाण कर बैठक की शुरूआत की थी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर