Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई में Emirates की फ्लाइट से टकराकर 40 राजहंसों की मौत, बिखरे पड़े मिले मृत पक्षी; सुरक्ष‍ित लैंड हुआ विमान

मुंबई के घाटकोपर इलाके में कई जगहों पर 40 राजहंस मृत पाए गए हैं। मुंबई में एमिरेट्स विमान की चपेट में आने से इन सभी राजहंसों की मौत हुई। मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद विमान सुरक्षित लैंड कर गया गया। एक वाइल्‍ड लाइफ संरक्षक को घाटकोपर में कुछ स्थानों पर कई मृत पक्षी पाए जाने की फोन पर जानकारी मिली थी।

By Agency Edited By: Prateek Jain Updated: Tue, 21 May 2024 10:52 PM (IST)
Hero Image
मुंबई के घाटकोपर इलाके में व‍िमान से टकराने के बाद कई जगहों पर 40 राजहंस मृत पाए गए। (फाइल फोटो)

एएनआई, मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में कई जगहों पर 40 राजहंस मृत पाए गए हैं। मुंबई में एमिरेट्स विमान की चपेट में आने से इन सभी राजहंसों की मौत हुई। मृत पक्षियों के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद विमान सुरक्षित लैंड कर गया गया। बीएमसी ने यह जानकारी दी है।

एक वाइल्‍ड लाइफ संरक्षक को घाटकोपर में कुछ स्थानों पर कई मृत पक्षी पाए जाने की फोन पर जानकारी मिली थी। इसके बाद अफसरों की टीम वहां पहुंची तो इलाका पक्षियों के शवों से अटा पड़ा मिला और चारों ओर पंख, पंजे और चोंच के टूटे हुए टुकड़े बिखरे हुए थे। उन्होंने कहा कि मौत का वा‍स्‍तविक कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अमीरात एयरलाइंस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गत 20 मई को दुबई से मुंबई आ रही उड़ान ईके 508 लैं¨डग के दौरान पक्षियों के झुंड टकरा गई थी। इसके बावजूद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और यात्री-चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। हालांकि घटना में कई राजहंसों की मौत हो गई और हम मामले में अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं।

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मैंग्रोव प्रकोष्ठ प्रभारी एसवी रामाराव ने बताया कि गत 20 मई की रात को तकरीबन पौने नौ बजे घाटकोपर अंधेरी ¨लक रोड स्थित लक्ष्मी नगर में विमान से टकराने के कारण 36 राजहंसों मर गए। सूचना पर तकरीबन साढ़े नौ बजे वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।

तलाशी के बाद मौके से 29 मृत राजहंस बरामद किए गए। वहीं अगले दिन सुबह 10 और मृत फ्ले¨मगो मौके से मिले। मृत फ्ले¨मगो को पोस्टमार्टम के लिए एरोली स्थित तटीय और समुद्री जैव विविधता केंद्र भेजा गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जांच दीपक खाड़े की देखरेख में सहायक वन संरक्षक विक्रांत खाड़े मैंग्रोव संरक्षण मुंबई द्वारा की जा रही है।

इधर, घटना पर नवी मुंबई के पर्यावरण संरक्षण संगठन नैट कनेक्ट के निदेशक बीएन कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि यदि पक्षियों के टकराने से कोई यात्री प्रभावित होता तो यह वैश्विक सुर्खियां बन जाती लेकिन 40 राजहंसों की मौत से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। कुमार ने डीजीसीए को भेजे ईमेल में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।