Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai Hit and Run Case: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत; दो घायल

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई के लोअर परेल इलाके से आग लगने की खबर सामने आई थी। वहीं अब इसी इलाके से एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है लोअर परेल में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी जिससे एक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 08 Sep 2024 10:31 PM (IST)
Hero Image
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

एएनआई, महाराष्ट्र। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई के लोअर परेल इलाके से आग लगने की खबर सामने आई थी। वहीं अब इसी इलाके से एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, लोअर परेल में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे एक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने कार चालक मनीष चंद्रभान सिंह को हिरासत में ले लिया है और एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

मुंबई के कुर्ला इलाके में लगी आग

वहीं इससे पहले कल महाराष्ट्र में मुंबई के कुर्ला इलाके में एक इमारत में आग लगने से तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आग अब नियंत्रण में है। आग लगने का कारणों की अभी भी जांच जारी है, इसका सही कारण अभी नहीं पता चल पाया है।