Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महाराष्ट्र: बाइक से शिरडी जा रहे मुंबई के दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत, बाल बाल बची 3 साल की मासूम बच्ची

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कंटेनर ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन पर मुंबई से शिरडी जा रहे एक दंपति की मौत हो गई है। सड़क हादसे में उनकी तीन साल की बेटी बाल-बाल बच गई है। हालांकि उसका अस्पताल में इलाज जारी है। (सांकेतिक तस्वीर)

By Edited By: Gaurav TiwariUpdated: Sat, 31 Dec 2022 12:42 PM (IST)
Hero Image
सड़क हादसे में एक दंपत्ति की हुई मौत।

मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बेहद गंभीर सड़क हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। दरअसल एक कंटेनर ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन पर मुंबई से शिरडी जा रहे एक दंपति की मौत हो गई है। हालांकि इतने गंभीर हादसे में उनकी तीन साल की बेटी बाल-बाल बच गई है। मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी तालुका में शुक्रवार को हुई दुर्घटना में पीड़ित मनोज जोशी जिनकी उम्र 34 साल की थी और उनकी 30 साल की पत्नी मानसी की मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि कहा कि मृतक मुंबई के एक उपनगर भांडुप के रहने वाले थे।

मासूम बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति और उनकी बेटी साईंबाबा के दर्शन के लिए शिरडी जा रहे थे। जब वे येवई गांव पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे में उनकी तीन साल की बेटी चमत्कारिक ढंग से बच गई।" वह सुरक्षित है, लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़े:  Mumbai: महिला और उसके चार बच्चों का हत्या आरोपित 28 वर्ष बाद गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार

ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिवंडी के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। हालांकि पूरी घटना में शामिल पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े:  Fact Check : यूपी की सानिया मिर्जा अभी नहीं बनी हैं फाइटर पायलट, वायरल पोस्‍ट में इस्‍तेमाल की गई तस्‍वीर भी उनकी नहीं

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें