Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: ठाणे में एक व्यक्ति ने पहले किया 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म फिर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बता दें कि एक व्यक्ति ने एक 9 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Fri, 05 Jul 2024 10:02 AM (IST)
Hero Image
ठाणे में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने एक 9 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भिवंडी क्षेत्र के शांति नगर पुलिस थाने के अंतर्गत गोविंद नगर निवासी अभय यादव (42) ने गुरुवार दोपहर बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका गला घोंट दिया।

अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि राहगीरों द्वारा एक बच्चे के शव के बारे में सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के अंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पति ने की पत्नी की हत्या, शव को कुएं में फेंका

शांति नगर पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या कर शव को भवादह गांव के एक कुएं में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया।

कंचन दास (36) ने बुधवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी दास (28) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके परिवार को बताया कि वह किसी के साथ भाग गई है। लेकिन जांच में उसकी संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भिवंडी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो सोमवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के स्थान पर लागू हुई है।

यह भी पढ़ें- Politics: 'सेना को राजनीति में शामिल न करें राहुल गांधी', पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कांग्रेस नेता की कड़ी आलोचना की

यह भी पढ़ें- देश में वायु प्रदूषण की समस्या हुई गंभीर, बढ़ने लगी मृत्यु दर; भयभीत कर रहे आंकड़े

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें