Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai News: ट्रेन क्रॉस कर रही थी महिला, दूर से देखते ही दौड़ा पुलिसकर्मी और फिर सबके उड़ गए होश

नवी मुंबई में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर गिरी 50 वर्षीय महिला को उस समय बचा लिया गया जब उसे टक्कर मारने वाली लोकल ट्रेन पीछे की ओर मुड़ गई। हालांकि इस घटना में महिला को अपने पैर गंवाने पड़े। रेलवे अधिकारी के अनुसार ठाणे जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही महिला सुबह करीब 10 बजे बेलापुर स्टेशन पर फिसलकर पटरी पर गिर गई।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 08 Jul 2024 06:15 PM (IST)
Hero Image
एक 50 साल की महिला हुई ट्रेन हादसे का शिकार (प्रतिकात्मक फोटो)

पीटीआई, मुंबई। देशभर में रोजाना कई लोग ट्रेन हादसे का शिकार होते हैं। ऐसा ही एक हादसा मुंबई से सामने आ रहा है। यह ट्रेन हादसा नवी मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर घटित हुई है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय एक महिला बच तो गई, लेकिन उसे अपने दोनों पैर गंवाने पड़े।

घटना का एक वायरल वीडियो में प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के शोर मचाने पर 'लोकल' (उपनगरीय) ट्रेन को धीरे-धीरे पीछे लौटते हुए दिखाया गया है, जिसमें घायल महिला को पटरी पर लेटा हुआ देखा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला जब बेलापुर स्टेशन से ठाणे जा रही थी जहां यह दुर्घटना हुई है। महिला तब हादसे का शिकार हुई जब भीड़ भरी ट्रेन में चढ़ते समय एक कदम से चूक गई और पटरी पर गिर गई। ट्रेन पहले से ही चल रही थी और एक डिब्बा उसके ऊपर से गुजर गया।

पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए पटरियों पर कूद पड़े

जब प्लेटफॉर्म पर मौजूद सह-यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ट्रेन पीछे की ओर मुड़ने लगी। वीडियो में देखा गया कि खून से लथपथ महिला बड़ी मुश्किल से बैठने की कोशिश कर रही है, जबकि पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए पटरियों पर कूद पड़े।

घायल महिला को एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि बेलापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी पनवेल-ठाणे ट्रेन को महिला यात्री की जान बचाने के लिए पीछे की ओर मोड़ा गया, जिसे बाद में पास के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के ऊपर से गुजरने के कारण महिला के पैरों में गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें- Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से 50 उड़ानें रद्द, ट्रेन सेवाएं प्रभावित; स्कूल बंद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें