Move to Jagran APP

कैबिनेट बैठक बीच में छोड़ी, महायुति गठबंधन को झटका देंगे अजित पवार? NCP नेता ने किया साफ

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कैबिनेट मीटिंग के दौरान बीच में उठकर जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले से निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना था। कैबिनेट के जितने भी फैसले लिए गए उन पर उनकी सहमति थी। उन्होंने कहा कि राकांपा शिवसेना और भाजपा के गठबंधन वाली महायुति में सबकुछ ठीक है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में विवाद की अटकलें निराधार हैं।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 11 Oct 2024 10:20 PM (IST)
Hero Image
कैबिनेट बैठक बीच में छोड़ी, महायुति गठबंधन को झटका देंगे अजित पवार

 राज्य ब्यूरो, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि महायुति गठबंधन में सब ठीक है, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में विवाद की अटकलें निराधार हैं।

ऐसी अफवाहें थीं कि अजित पवार, जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम भी हैं, राज्य चुनाव से पहले आखिरी राज्य कैबिनेट बैठक से अचानक चले जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना से नाता तोड़ सकते हैं। कैबिनेट बैठक से केवल दस मिनट बाद ही अजित पवार के बाहर निकलने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था।

अजित पवार कैबिनेट मीटिंग के दौरान बीच में उठकर जाने पर प्रतिक्रिया दी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कैबिनेट मीटिंग के दौरान बीच में उठकर जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले से निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना था। कैबिनेट के जितने भी फैसले लिए गए, उन पर उनकी सहमति थी।

उन्होंने कहा कि राकांपा, शिवसेना और भाजपा के गठबंधन वाली महायुति में सबकुछ ठीक है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में विवाद की अटकलें निराधार हैं। पवार ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि वह बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, उन्होंने कहा कि सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

राकांपा में शामिल हुए अभिनेता सयाजी राव शिंदे

मराठी और कई हिंदी फिल्मों के अभिनेता सयाजी राव शिंदे आज अजित पवार के नेतृत्ववाली राकांपा में शामिल हो गए। सयाजी शिंदे अपने दमदार अभिनय के अलावा बड़ी संख्या में पौधारोपण करने के लिए भी जाने जाते हैं।

शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सयाजी राव शिंदे को राकांपा में शामिल किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिंदे उनकी पार्टी के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, राज्यसभा सदस्य प्रफुल पटेल एवं राज्य सरकार में वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल भी उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें