Move to Jagran APP

मराठा आरक्षण पर सहमत हुए सभी दल, मनोज जरांगे से की अनशन खत्म करने की अपील; CM शिंदे बोले- हिंसा न करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में नेताओं ने एक प्रस्ताव पारित कर कार्यकर्ता मनोज जरांगे से अनिश्चितकालीन अनशन को खत्म करने की अपील की। सीएम शिंदे ने कहा कि सरकार को आरक्षण लागू करने के लिए कानूनी तौर-तरीकों के लिए समय चाहिए।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Wed, 01 Nov 2023 03:25 PM (IST)
Hero Image
मराठा आरक्षण पर सहमत हुए सभी दल, मनोज जरांगे से की अनशन खत्म करने की अपील (फोटो एएनआई)

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में नेताओं ने एक प्रस्ताव पारित कर कार्यकर्ता मनोज जरांगे से अनिश्चितकालीन अनशन को खत्म करने की अपील की।

मनोज जरांगे से की अनशन खत्म करने की अपील

सर्वदलीय बैठक के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मनोज जरांगे को मराठा समुदाय के लिए कोटा सुनिश्चित करने में सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। सीएम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को संयम बरतना चाहिए।

सीएम शिंदे ने की लोगों से अपील

सीएम शिंदे ने कहा कि सरकार को आरक्षण लागू करने के लिए कानूनी तौर-तरीकों के लिए समय चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से हिंसा न करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल होने से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे और भी स्थिति खराब हो सकती है।

— ANI (@ANI) November 1, 2023

नेताओं ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर

बता दें कि सर्वदलीय बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, NCP अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना नेता अनिल परब, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे और अन्य नेताओं ने हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें- Maratha Reservation: उम्र 40, दुबला-पतला शरीर और मराठा आरक्षण आंदोलन का दमदार चेहरा, पढ़िए कौन हैं मनोज जरांगे पाटिल

मराठा आरक्षण को लेकर भड़की चिंगारी

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। मराठवाड़ा के पांच जिलों में सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह से निलंबित कर दी गई हैं। इसके अलावा बीड के कुछ हिस्सों में सोमवार को कर्फ्यू और इंटरनेट बंद कर दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें- Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर भड़की चिंगारी, Pune-Bengaluru Highway पर लगाया जाम; CM शिंदे ने जारांगे से की बात

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।