Move to Jagran APP

मुंबई में एक और हिट एंड रन का मामला आया सामने, ऑडी कार ने दो ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर; ड्राइवर समेत चार लोग घायल

मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे डम्पिंग रोड पर हुई और हादसे के बाद चालक ऑडी कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।उसने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।

By Babli Kumari Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 22 Jul 2024 05:32 PM (IST)
Hero Image
मुंबई के मुलुंड इलाके में हुआ एक और सड़क हादसा (प्रतिकात्मक फोटो)

पीटीआई, मुंबई। मुंबई में एक के बाद एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। इस बीच एक बार फिर मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने खड़े दो ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना सुबह करीब 8 बजे डंपिंग रोड पर हुई। ऑडी का ड्राइवर कार छोड़कर मौके से भाग गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और दो यात्री शामिल हैं, जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। यह घटना वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू से एक स्कूटी को टक्कर मारने और एक महिला की मौत के बाद हुई है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।