Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2.5 करोड़ दो और EVM हैक कर बढ़ जाएंगे वोट...सेना के जवान ने शिवसेना (UBT) नेता से मांगी रिश्वत; गिरफ्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। ईवीएम में हेरफेर करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे से 2.5 करोड़ रुपये की मांग की थी। राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिकआरोपी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के पाथर्डी का रहने वाला है और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 08 May 2024 10:01 AM (IST)
Hero Image
सेना के जवान ने शिवसेना (UBT) नेता से मांगी रिश्वत (Image: ANI)

पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर। लोकसभा चुनाव के बीच शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे से एक सेना के जवान ने ईवीएम में हेरफेर करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की मांग की। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

'EVM में हेरफेर कर वोट बढ़ा दूंगा'

आरोपी का नाम मारुति ढाकने है और वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के पाथर्डी का रहने वाला है।  42 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर एक चिप के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में हेरफेर करने के लिए शिवसेना नेता से पैसे की मांग की थी। साथ ही उसने दावा किया कि इससे एक विशेष उम्मीदवार को अधिक वोट पाने में मदद मिली है। राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। 

1.5 करोड़ में तय हुई थी डील

दरअसल, मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपी ने यहां केंद्रीय बस स्टैंड के पास एक होटल में सेना (यूबीटी) नेता के छोटे भाई राजेंद्र दानवे से मुलाकात की। बातचीत के बाद सौदा 2.5 की जगह 1.5 करोड़ रुपये में तय हुआ।अंबादास दानवे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सिविल ड्रेस में एक पुलिस टीम पहले ही होटल पर भेज दी गई थी। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह राजेंद्र दानवे से टोकन राशि के रूप में एक लाख रुपये ले रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सेना जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात है।

भारी कर्ज के कारण चली थी ऐसी चाल

पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि आरोपी पर भारी कर्ज है। उसने अपना कर्ज उतारने के लिए यह चाल चली थी। वह मशीन (ईवीएम) के बारे में कुछ नहीं जानता। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और यहां क्रांति चौक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 511 (अपराध करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: MSBSHSE HSC SSC Result 2024: घोषित होने वाले हैं महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, तारीख का ऐलान किसी भी वक्त संभव

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'आतंकी अजमल कसाब का पक्ष ले रही कांग्रेस', PM Modi बोले- सीमा पार 'टीम-बी' हुई सक्रिय

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें