Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आखिर आइसक्रीम में किसकी थी उंगली? इस बड़े सवाल का पुलिस के हाथ लगा जवाब, खुलासे के पीछे है एक कहानी

मलाड के एक डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में मानव उंगली का एक हिस्सा पाए जाने के एक सप्ताह बाद मुंबई पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि वह उंगली आइसक्रीम फैक्ट्री के किसी एक घायल कर्मचारी का है जिस दिन इस आइसक्रीम का पूरा बैच पैक हो रहा था उसी दिन एक घटना फैक्ट्री के अंदर घटी थी।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 19 Jun 2024 01:10 PM (IST)
Hero Image
आइसक्रीम कांड में मिला पुलिस को बड़ा सुराग (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुछ दिन पहले मलाड के एक डॉक्टर को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में इंसान की एक उंगली मिली। इस मामले के बाद पूरे सोशल मीडिया पर खाने-पीने की चीजों को लेकर और उसकी शुद्धता पर सवाल खड़े किए गए। वहीं, मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच में पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है जिसको लेकर संदेह जताया जा रहा है की यह उंगली आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की हो सकती है।

जबसे यह घटना सामने आई है तबसे ही लोगों के अंदर एक सवाल कौंध रहा था कि आखिर ये उंगली किसकी हो सकती है। पुलिस के सामने भी चैलेंज था कि वह इस सवाल का जवाब ढूंढ कर लाए। तो अब पुलिस ने इस मामले में उठे इस बड़े सवाल को लेकर खुलासा किया है। 

पुलिस ने DNA टेस्ट के लिए भेजे नमूने 

पुलिस ने पाया है कि यम्मो आइसक्रीम की पुणे फैक्ट्री के एक कर्मचारी की उंगली में दुर्घटना में चोट लग गई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में पाया गया है कि जिस आइसक्रीम में उंगली का टुकड़ा मिला था, उसी दिन दुर्घटना हुई थी। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए नमूने भेजे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही यह पुष्टि हो पाएगी कि उंगली कर्मचारी की है या नहीं।

डॉक्टर ने बताया कैसे मिली आइसक्रीम में उंगली 

खाद्य सुरक्षा मानकों पर गंभीर चिंता पैदा करने वाली इस घटना में, मुंबई के 26 वर्षीय डॉक्टर ओरलेम ब्रैंडन सेराओ को अपनी बहन द्वारा ऑनलाइन मंगाई गई आइसक्रीम में एक उंगली मिली। डॉ. सेराओ ने कहा, "आधा खाने के बाद, मुझे लगा कि मेरे मुंह में एक ठोस टुकड़ा है। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है और मैंने यह जांचने के लिए इसे थूक दिया कि यह क्या है।"

डॉ. सेराओ ने आगे कहा कि मैं एक डॉक्टर हूं, इसलिए मुझे पता है कि शरीर के अंग कैसे दिखते हैं। जब मैंने ध्यान से इसकी जांच की, तो मैंने इसके नीचे नाखून और उंगलियों के निशान देखे। यह अंगूठे जैसा दिख रहा था। मैं सदमे में हूं।

यह भी पढ़ें- Pune News: बिजली के तार पर तौलिया लटकाना पड़ा भारी, बिजली के एक झटके से उजड़ गया पूरा परिवार; तीन लोगों की मौत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर