Move to Jagran APP

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, महाराष्ट्र में पीएम मोदी और योगी समेत प्रचार करेंगे 40 नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। यह सभी नेता महाराष्ट्र में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 26 Oct 2024 02:23 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी। (फाइल फोटो)
एएनआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस ने शनिवार को अपने 23 प्रत्याशियों का एलान किया। इसके कुछ देर बाद ही भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। यह सभी नेता विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान

20 नवंबर को महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है। इसमें शिवसेना ( एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। 

स्टार प्रचारकों की सूची

  1. नरेंद्र मोदी 
  2. जगत प्रकाश नड्डा 
  3. राजनाथ सिंह 
  4. अमित शाह   
  5. नितिन गडकरी 
  6. योगी आदित्यनाथ  
  7. डॉ. प्रमोद सावंत 
  8. भूपेंद्र भाई पटेल
  9. विष्णु देव साय
  10. डॉ. मोहन यादव
  11. भजनलाल शर्मा
  12. नायब सिंह सैनी
  13. हिमंत बिस्वा सरमा
  14. शिवराज सिंह चौहान
  15. देवेंद्र फडणवीस
  16. चन्द्रशेखर बावनकुले
  17. शिव प्रकाश
  18. भूपेंद्र यादव
  19. अश्विनी वैष्णव
  20. नारायण राणे
  21. पीयूष गोयल
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  23. रावसाहेब दानवे पाटिल
  24. अशोक चव्हाण
  25. उदयन राजे भोंसले
  26. विनोद तावड़े
  27. आशीष शेलार
  28. पंकजा मुंडे
  29. चंद्रकांत (दादा) पाटिल
  30. सुधीर मुनगंटीवार
  31. राधाकृष्ण विखे पाटिल
  32. गिरीश महाजन
  33. रवींद्र चव्हाण
  34. स्मृति ईरानी
  35. प्रवीण दारेकर
  36. अमर साबले
  37. मुरलीधर मोहोल
  38. अशोक नेते
  39. डॉ. संजय कुटे
  40. नवनीत राणा

99 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी भाजपा

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति ने 278 सीटों पर बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों की अगली सूची आएगी। भाजपा ने अभी तक कुल 99 और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 45 और राकांपा ने 38 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है।

2019 में 105 सीटों पर जीती थी भाजपा

पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महाराष्ट्र की 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी। शिवसेना ने 56 सीटों पर कब्जा जमाया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) को 54 सीटों पर सफलता मिली। 2014 में भाजपा ने 122 सीटों पर चुनाव जीता था। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 42 सीटें आई थीं। शिवसेना को 63 सीटों पर जीत मिली। एनसीपी सबसे कम 41 सीटों पर जीती थी।

यह भी पढ़ें: 32 लाख की ज्वेलरी, पत्नी के पास 56 लाख के म्यूचुअल फंड; कितनी है फडणवीस की कुल संपत्ति

यह भी पढ़ें: सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, अखिलेश-आजम समेत 19 नाम शामिल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।