Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में उठी मांग, विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़े भाजपा; शिवसेना ने क्या कहा?

महाराष्ट्र में अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। मगर उससे पहले ही सियासी दल सीटों का गणित बैठाने में जुट गए हैं। अब महाराष्ट्र की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के चुनाव लड़ने की मांग उठी है। यह मांग भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने की है। राणे के बयान पर शिवसेना नेता ने प्रतिक्रिया दी है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 26 Jul 2024 09:56 PM (IST)
Hero Image
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे। (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को सभी 288 सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक रमेश कुमार कुथे ने की उद्धव की पार्टी में वापसी, एक महीने पहले छोड़ा था भाजपा का साथ

शिवसेना और राकांपा के साथ भाजपा का गठबंधन

भाजपा राज्य में महायुति सरकार का हिस्सा है। गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है। राणे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा को विधानसभा की सभी 288 सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बृहस्पतिवार को राज्य में चुनाव की तैयारियों पर भाजपा नेताओं के साथ बैठक की थी।

राणे के बयान पर शिवसेना सांसद ने दी प्रतिक्रिया

शिवसेना सांसद और पार्टी प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने राणे की टिप्पणी पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। म्हास्के ने कहा कि राणे का रुख उनकी पार्टी या भाजपा नेताओं का नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी दलों को उनकी ताकत के अनुसार सीट मिलेंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सीट बंटवारे पर फैसला लेंगे।

यह भी पढ़ें: बहुत खराब है कांग्रेस का 99 का आंकड़ा, जब सांप काटेगा तो शून्य पर आ जाएगी; केंद्रीय मंत्री ललन ने ऐसा क्यों कहा?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।