Move to Jagran APP

मुंबईवासियों को BMC ने सुनाई राहत भरी खबर, 4 जुलाई से खुलेगा गोखले-बर्फीवाला ब्रिज

मुंबई के सी.डी. बर्फीवाला और गोखले ब्रिज को यातायात के लिए जोड़ दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार अगले दो दिनों में यातायात प्रबंधन से संबंधित सहायक कार्य और परीक्षण पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद लेन को गुरुवार 4 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे से पश्चिम-पूर्व यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि विपक्षी नेताओं ने आलोचना की कि ब्रिज आधी-अधूरी बनकर तैयार हुई है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Published: Wed, 03 Jul 2024 12:12 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 12:12 AM (IST)
गोखले-बर्फीवाला ब्रिज को चार जुलाई से यातायात के लिए खोला जाएगा।(फोटो सोर्स: मिड-डे)

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के सी.डी. बर्फीवाला और गोखले ब्रिज को यातायात के लिए जोड़ दिया गया है। प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लेटलतीफी के लिए बदनाम बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कि बीएमसी ने सी.डी. बर्फीवाला फ्लाईओवर और गोपालकृष्ण गोखले फ्लाईओवर को अंधेरी ईस्ट और वेस्ट के बीच आवागमन के लिए जोड़ दिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार, अगले दो दिनों में यातायात प्रबंधन से संबंधित सहायक कार्य और परीक्षण पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद, लेन को गुरुवार, 4 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे से पश्चिम-पूर्व यातायात के लिए खोल दिया जाएगा

विपक्ष ने शिंदे सरकार को घेरा

गौरतलब है कि महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने ब्रिज के आधे-अधूरे तैयार होने पर शिंदे सरकार से तीखे सवाल पूछे।

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "दोनों ब्रिज के बीच 1.5 मीटर की ऊंचाई का अंतर है। सरकार क्या चाहती है? क्या वे उम्मीद करते हैं कि मुंबईकर लंबी छलांग लगाकर फ्लाईओवर तक पहुंचेंगे? राज्य सरकार न केवल लापरवाह है बल्कि उसने मुंबईकरों को धोखा भी दिया है।"

आदित्य ठाकरे ने ब्रिज को लेकर उठाए सवाल

शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी इस परियोजना की आलोचना की और इसे भ्रष्ट शासन के कारण आधा-अधूरा, शर्मनाक रूप से विलंबित पुल बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "यह भारत में और शायद दुनिया में एक बड़ी बात है कि जिन दो पुलों को जोड़ा जाना था, उनकी ऊंचाई में 6 फीट का अंतर है!"

गोखले ब्रिज की खराब हालत के कारण इसे नवंबर 2022 से वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। 2018 में पुल का एक हिस्सा ढह गया था, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी को मठ-मंदिरों में पूजा की अनुमति न दें', लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ VHP ने खोला मोर्चा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.