Move to Jagran APP

विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष आज आमने-सामने होंगे राकांपा के दोनों गुट, नेता प्रतिपक्ष की हो सकती है नियुक्ति

महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को विधानसभा कामकाज सलाहकार समिति की बैठक बुलाई है। कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहब थोरात एवं अमीन पटेल को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन शिवसेना उद्धव गुट से किसी नेता का नाम नहीं है। इस पत्र से स्पष्ट है कि विधानसभा अध्यक्ष ने अजित पवार गुट को सत्ता पक्ष का हिस्सा मान लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Fri, 07 Jul 2023 07:01 AM (IST)
Hero Image
विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष आज आमने-सामने होंगे राकांपा के दोनों गुट
राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को विधानसभा कामकाज सलाहकार समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में राकांपा के दोनों गुट पहली बार आमने-सामने होंगे।

कब शुरू होगा विधानमंडल का सत्र?

माना जा रहा है कि इसी बैठक में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी हो जाएगी। महाराष्ट्र में विधानमंडल का सत्र 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले विधानसभा कामकाज सलाहकार समिति की बैठक होनी है। इसका निमंत्रण विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की ओर से मुख्यमंत्री एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित कुल 17 नेताओं को भेजा गया है। इनमें राकांपा शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल भी शामिल हैं।

पाटिल पहले भी राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और पार्टी में विभाजन के बाद भी शरद पवार ने उन्हें ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बैठक में अजित पवार को उप मुख्यमंत्री एवं उनके गुट के नेता छगन भुजबल को मंत्री के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस नेताओं को भी किया आमंत्रित

कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहब थोरात एवं अमीन पटेल को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन शिवसेना उद्धव गुट से किसी नेता का नाम नहीं है। इस पत्र से स्पष्ट है कि विधानसभा अध्यक्ष ने अजित पवार गुट को सत्ता पक्ष का हिस्सा मान लिया है।

पीटीआई के अनुसार, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने दीपक मानकर को पुणे शहर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि, नरेंद्र राणे को पार्टी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।