Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: अहमदनगर में बस ने मारी ट्रैक्टर और कार को टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास हुई। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Wed, 24 Jan 2024 12:14 PM (IST)
Hero Image
Maharashtra: अहमदनगर में बस ने मारी ट्रैक्टर और कार को टक्कर

पीटीआई, अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास हुई।

गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था और उससे गन्ना उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया।

पारनेर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी रुका था और सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था।

अधिकारी ने कहा, जैसे ही ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ा, वहां आ रही राज्य परिवहन की एक बस ट्रैक्टर और कार से टकरा गई। कुछ मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल


यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: टीएमसी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा में हिस्सा लेने से किया इनकार, कहा - सीट-बंटवारे की बातचीत पहले पूरी होनी चाहिए

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर