Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WATCH: मुंबई में बढ़े डेंगू के मामले, आनंद महिंद्रा ने मच्छरों के खात्मे के लिए शेयर किया रोचक वीडियो

आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मच्छरों को खत्म करने वाले एक चाइनीज डिवाइस का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस डिवाइस को मच्छर के खिलाफ घर के लिए आयरन डोम यानी मच्छर मारने वाली मशीन बताया है। आनंद महिंद्रा ने जिस डिवाइस का वीडियो शेयर किया है उसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 25 Aug 2024 01:52 PM (IST)
Hero Image
मुंबई में मच्छरों से बचने के लिए मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक शानदार उपाय सुझाया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में मानसून का मौसम पूरे उफान पर है और इस बार कई राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिली है, लेकिन इसी मौसम में मच्छरजनित कई बिमारियां भी लोगों को प्रभावित करती हैं। बारिश मच्छरों के पनपने के लिए सबसे अनुकूल समय होती है। इस समय मुंबई में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, जून और जुलाई के मुकाबले अगस्त के पहले दो हफ्ते में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में बढोतरी दर्ज की गई है।

आनंद महिंद्रा ने सुझाया शानदार उपाय

मुंबई में मच्छरों से बचने के लिए मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक शानदार उपाय सुझाया है। महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने मच्छरों को मारने/खत्म करने के लिए एक चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक मशीन का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

— anand mahindra (@anandmahindra) August 24, 2024

चाइनीज डिवाइस का वीडियो शेयर किया

आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मच्छरों को खत्म करने वाले एक चाइनीज डिवाइस का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस डिवाइस को मच्छर के खिलाफ घर के लिए आयरन डोम यानी मच्छर मारने वाली मशीन बताया है।

मच्छरों की तलाश कर उन्हें खत्म कर सकती है डिवाइस

वीडियो शेयर करते हुए दिग्गज बिजनेसमैन महिंद्रा ने लिखा, "मुंबई में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि एक चीनी शख्स द्वारा आविष्कार की गई इस छोटी तोप को कैसे हासिल किया जाए, जो मच्छरों की तलाश कर उन्हें खत्म कर सकती है! आपके घर के लिए एक लोहे का गुंबद।"

अब आनंद महिंद्रा ने जिस डिवाइस का वीडियो शेयर किया है उसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'कैंटीन के अंकल मुझे छेड़ते हैं', महाराष्ट्र में 7 साल की बच्ची से यौन शोषण; खुद सुनाई आपबीती

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर