Move to Jagran APP

मां ने पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा, बेटे ने पेड़ से टांगकर ली जान; पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज किया केस

महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां और बेटे ने मिलकर बेदर्दी से एक कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। आरोपितों ने पेड़ से टांगकर कुत्ते की जान ली। मामला प्रकाश में सामने आने के बाद पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना मुलशी तहसील के पिरंगुट इलाके की है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 25 Oct 2024 07:40 AM (IST)
Hero Image
पुणे में बेरहमी से ली कुत्ते की जान। (सांकेतिक फोटो)
पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां और बेटे ने मिलकर बेदर्दी से एक कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। आरोपितों ने पेड़ से टांगकर कुत्ते की जान ली। मामला प्रकाश में सामने आने के बाद पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना मुलशी तहसील के पिरंगुट इलाके की है। अधिकारियों के मुताबिक प्रभावती जगताप और उसके बेटे ओमकार जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आदित्य ठाकरे ने उठाया मामला

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस घटना को उठाया। इसके बाद मिशन पॉसिबल फाउंडेशन चलाने वाली पशु कार्यकर्ता पद्मिनी स्टंप ने पुलिस से संपर्क किया और मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बता दें कि मिशन पॉसिबल फाउंडेशन कुत्तों के लिए आश्रय गृह चलाता है।

22 अक्टूबर की घटना

पौड रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष गिरिगोसावी के मुताबि, "22 अक्टूबर को प्रभावती ने कथित तौर पर अपने पालतू लैब्राडोर को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके बेटे ओमकार ने कुत्ते को एक पेड़ से लटका दिया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।"

पहले पशु प्रेमी को किया फोन

पद्मिनी ने कहा, "कुत्ते को मारने से पहले परिवार ने पिंपरी में एक कुत्ते प्रेमी को फोन किया और उससे आकर कुत्ते को ले जाने को कहा। मगर बाद में उन्होंने एक पेड़ से लटके कुत्ते की तस्वीर भेजी। हम वहां पहुंचे और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि परिवार कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले गया था और उसे रेबीज व अन्य टेस्ट कराने को कहा।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'दाना' की दस्तक, कई इलाकों में टूटे पेड़; अलर्ट पर NDRF

यह भी पढ़ें: हमास के हर ठिकाने को ध्वस्त कर रहा इजरायल, गाजा पर स्कूल हमले में 17 की मौत; भारत ने लेबनान को भेजी मदद

खबर अपडेट की जा रही है...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।