Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'गणपति कार्यक्रम में भाषण से फैलाई नफरत', BJP विधायक नितेश राणा के खिलाफ FIR दर्ज

बीजेपी विधायक अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने के आरोप में भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि 11 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान राणे ने कथित तौर पर अपने भाषण में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और लोगों को भड़काया।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Mon, 16 Sep 2024 03:35 PM (IST)
Hero Image
BJP विधायक नितेश राणा के खिलाफ FIR दर्ज (file photo)

पीटीआई, थाणे। बीजेपी विधायक नितेश राणा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने के आरोप में भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर राणे और नवी मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ एनआरआई पुलिस स्टेशन में रविवार को मामला दर्ज किया गया था।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक संकल्प घराट ने बिना अपेक्षित अनुमति के उल्वे में सात दिवसीय गणपति समारोह का आयोजन किया था और राणे मुख्य अतिथि थे।

अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया

शिकायत में कहा गया है कि 11 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान राणे ने कथित तौर पर अपने भाषण में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और लोगों को भड़काया।

इन धाराओं को तहत दर्ज किया गया मामला

प्रथम सूचना रिपोर्ट नितेश के खिलाफ (एफआईआर) धारा 302 (किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर शब्द बोलना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान)  के तहत दर्ज की गई है।

हिंदू जन आक्रोश रैली के दौरान दिया था विवादित बयान

इससे पहले भी कई बार बीजेपी विधायक के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप लगा था। महाराष्ट्र के सोलापुर में हिंदू जन आक्रोश रैली के दौरान भाजपा विधायक नितेश राणे ने जिहादियों और मस्जिदों के विध्वंस का जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: नफरत भरे भाषणों के लिए भाजपा विधायक नितेश राणे और राजा सिंह पर FIR, शनिवार को आयोजित हुई थी रैली

यह भी पढ़ेंः Maharashtra: मुंबई ATS ने बोरीवली इलाके में एक गेस्ट हाउस में की छापेमारी, दिल्ली के 6 लोग गिरफ्तार; भारी मात्रा में किए हथियार जब्त

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर