Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नाना पटोले के बयान पर सियासी बवाल, अब सीएम शिंदे ने कांग्रेस को घेरा; कह दी चुभने वाली बात

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है। नागपुर हवाई अड्डे पर सीएम शिंदे ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों के बारे में लोग जानते हैं। बता दें कि नाना पटोले ने एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। (फाइल फोटो)

पीटीआई, नागपुर। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर सियासी बवाल मचना शुरू हो गया है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कांग्रेस की जमकर आलोचना की।

उन्होंने कहा कि देश के लोग 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान हुए कई घोटालों से वाकिफ हैं। बता दें कि नाना पटोले ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्ट लोगों का नेता बताया था।

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र में बार‍िश का कहर! ठाणे के रिसॉर्ट में फंसे 49 लोगों को NDRF ने किया रेस्‍क्‍यू; कई जिलों में बचाव दल तैनात

कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं

नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हमने कोयला आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले देखे हैं। कांग्रेस का शासन कट, कमीशन और भ्रष्टाचार पर आधारित था।

नाना पटोले ने क्यों दिया ये बयान?

नाना पटोले का यह बयान जोगेश्वरी सिविक भूमि-लक्जरी होटल मामले में शिंदे गुट के नवनिर्वाचित मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सांसद रवींद्र वायकर को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दी गई क्लीन चिट के बाद आया है। 12 जुलाई को महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव हैं। सीएम शिंदे ने विश्वास जताया कि महायुति विधान परिषद की 11 सीटों में से नौ पर जीत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें: मानसून का झटका नहीं झेल पाईं यूपी की सड़कें, करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद गड्ढे ही गड्ढे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें