Move to Jagran APP

'भाजपा अकेले दम पर...' चुनाव से पहले फडणवीस ने सरकार बनाने को लेकर ऐसा क्यों कहा?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा प्रतिशत भाजपा और सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को ही आएगी। चुनाव के बाद भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शिवसेना NCP और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की मदद से राज्य में सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि आमतौर पर मैं सीटों की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं करता।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 28 Oct 2024 11:59 AM (IST)
Hero Image
Maharashtra Election: देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है महाराष्ट्र चुनाव में अकेले भाजपा सरकार नहीं बना सकती।(फोटो सोर्स: जागरण)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि राज्य के लोग एक बार फिर महायुति गठबंधन पर भरोसा करेंगे। हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में भाजपा अकेले दम पर सरकार नहीं बना सकती। एनडीटीवी मराठी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेते हुए उन्होंने यह बात कही है।

हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा प्रतिशत भाजपा और सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को ही आएगी। चुनाव के बाद भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, शिवसेना, NCP और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की मदद से राज्य में सरकार बनेगी।

सीएम चेहरे पर क्या बोले फडणवीस

वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोग मुझे सीएम उम्मीदवार के रूप में देखते हैं, यह कोई समस्या नहीं है, ब्लकि समाधान है। चुनाव के बाद सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान किया जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना, डिप्टी सीएम अतिज पवार की अगुआई वाली एनसीपी के साथ हम मिलकर सरकार बनाने वाले हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा आमतौर पर मैं सीटों की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि राज्य में आराम से महायुति गठबंधन सरकार बनाएगी।

टिकट बंटवारे पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री?

वहीं, कुछ उम्मीदवारों को टिकट न मिलने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सच है कि कई उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलने पर मुझे दुख होता है, लेकिन गठबंधन में हमें तालमेल बिठाना पड़ता है। कोई पार्टी यह नहीं कहना चाहती कि हमें दूसरे दलों का वोट चाहिए। हम उम्मीदवारों को एडजस्ट नहीं कर सकते।

बता दें कि 288 विधानसभा सीटों पर होने वाले महाराष्ट्र चुनाव को लेकर भाजपा ने 121 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 20 नवंबर को चुनाव होना है। वहीं, 23 नवंबर को मतगणना होगी।

इस चुनाव में नहीं दिखेगा 'वोट जिहाद' का असर 

फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र में पहली बार लोकसभा चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ का असर था, जिसमें महायुति गठबंधन राज्य की 48 सीटों में से केवल 17 सीट ही जीतने में कामयाब हो सकता था, लेकिन विधानसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक खास समुदाय के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया। इसका उद्देश्य मोदी को हटाना था। यह इस बार काम नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024: कौन होगा महायुति गठबंधन का CM उम्मीदवार? चुनाव से पहले देवेंद्र फडणवीस का दो टूक जवाब

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।