Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुणे में शराबी का दुस्साहस, दो महिला पुलिसकर्मियों पर छिड़का पेट्रोल; जिंदा जलाने की कोशिश

पुणे में शनिवार को एक शराबी ने महिला पुलिसकर्मी और उसकी सहकर्मी को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्जकर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रही थी। यह घटना भी उसी वक्त की है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 06 Jul 2024 03:08 PM (IST)
Hero Image
पुणे पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने दो महिला पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुणे के विश्रामबाग पुलिस थाने के पास की है। आरोपी की पहचान संजय फकीरा साल्वे के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि नशे की हालत में एक व्यक्ति ने पुणे शहर में एक महिला पुलिसकर्मी और उसकी सहकर्मी को कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani ने किसे बताया 'असली डॉन', राधिका-अनंत की संगीत सेरेमनी में माधुरी-विद्या संग चिट-चैट करते आये नजर

महिला पुलिस अधिकारी ने बताई आपबीती

सहायक पुलिस निरीक्षक शैलजा जानकर ने कहा कि हम कुछ शराबी चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। आरोपी भी नशे में था। हमने उससे सहयोग करने का अनुरोध किया, लेकिन वह बहस करने लगा। बाद में पेट्रोल की एक बोतल ले आया। उसने एक कांस्टेबल और मुझ पर पेट्रोल डाला।

इन धाराओं में मामला दर्ज

शैलजा ने कहा कि आरोपी ने अपनी जेब से लाइटर निकाल लिया था लेकिन अन्य कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। पुलिस के मुताबिक साल्वे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 132 ( सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, गोलीबारी में एक जवान घायल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें