Move to Jagran APP

'विकसित देशों में भी ऐसी सुविधा नहीं...', अस्पताल पहुंची राधिका गुप्ता ने की भारत की स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर तारीफ

Radhika Gupta praised health services भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को देखकर एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ और प्रबंध निदेशक राधिका गुप्ता ने खूब तारीफ की है। चोट लगने के बाद मुंबई के एक अस्पताल गईं राधिका वहां की व्यवस्था देख काफी खुश हुई और उन्होंने एक पोस्ट भी किया। दिल्ली हो या मुंबई हर जगह नई तकनीक के आने से सुविधाओं में इजाफा तेजी से हो रहा है।

By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Sun, 13 Oct 2024 04:17 PM (IST)
Hero Image
Radhika Gupta praised health services राधिका गुप्ता ने की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Radhika Gupta praised health services भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार होता दिख रहा है। दिल्ली हो या मुंबई हर जगह नई तकनीक के आने से सुविधाओं में इजाफा तेजी से हो रहा है। इसका एक उदाहरण तब सामने आया जब एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ और प्रबंध निदेशक राधिका गुप्ता चोट लगने के बाद मुंबई के एक अस्पताल गईं और वहां की व्यवस्था देख उन्होंने खूब तारीफ की।

राधिका गुप्ता ने की स्वास्थ्य सेवा की तारीफ

दरअसल, राधिका गुप्ता को गिरने के बाद सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी में दाखिल होने के बाद उन्हें टांके भी लगाए गए। इसके बाद गुप्ता ने भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की खूब तारीफ की। सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए राधिका ने लिखा, 

कई बार देखा है कि 'विकसित देशों' में चिकित्सा सेवाएं धीमी गति से काम करती हैं। यहां इमरजेंसी में भी लोगों को लंबे समय के लिए इंतजार करना पड़ता है। बीमा के लिए बहुत सारा पैसा चुकाने के बावजूद सिर से खून बहने पर भी चिकित्सा देखभाल तुरंत नहीं मिलती। वहीं, हम एक आदर्श देश नहीं हैं, लेकिन फिर भी ऐसी कई चीजें हैं जो हम सही करते हैं और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।

— Radhika Gupta (@iRadhikaGupta) October 12, 2024  

राधिका ने और क्या कहा?

राधिका ने कहा, 'पिछले रविवार को मैं बुरी तरह से गिर गई और उसके बाद मेरे सिर में चोट लगी। मुझे आपातकालीन चिकित्सा के लिए ले जाया गया। रविवार की सुबह होने के बावजूद, मैं जसलोक अस्पताल की कुशल टीम की बदौलत कुछ ही घंटों में एम्बुलेंस से पहुंची और टांके लगवाने में कामयाब रही। इसके बाद ढाई घंटे बाद मैं घर वापस आ गई। 

बता दें कि मोदी सरकार लगातार देश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए काम कर रही है। आयुष्मान योजना के तहत लोगों का 5 लाख तक मुफ्त बीमा किया जाता है, जिससे आम जन को काफी सहूलियत मिली है। वहीं, अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाने का फैसला किया है और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ये सुविधा की शुरुआत की है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें