Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पिता ने कई बार किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, POCSO के तहत मामला दर्ज; आरोपी फरार

Thane News महाराष्ट्र के बदलापुर कस्बे में 16 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जो फिलहाल फरार है। ये घटनाएं कई बार हुईं जिनमें सबसे ताजा घटना 22 अगस्त को हुई। इसके बाद लड़की भाग गई लेकिन बाद में घर वापस आ गई।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Tue, 27 Aug 2024 01:00 PM (IST)
Hero Image
पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म (प्रतिकात्मक फोटो)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे में 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे पीटा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बदलापुर ईस्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था और उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। ताजा घटना 22 अगस्त की है, जिसके बाद नाबालिग डर के कारण घर से भाग गई, लेकिन बाद में वापस आ गई। सोमवार को उसने पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

POCSO अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 74 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) तथा 118 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बदलापुर कांड के बाद शहर में फैला आक्रोश 

बदलापुर शहर में ही बीते दिनों एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। इस घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

यह भी पढ़ें- 'भारत की खाता है और बाहर की बजाता, ये नहीं चलेगा', जन्माष्टमी पर CM मोहन का भाषण; बोले- राम-कृष्ण की जय कहना होगा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें