Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो बड़े हादसे, 9 लोगों की गई जान; छह लोग घायल

Maharashtra News महाराष्ट्र में दो अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। कुल छह लोग घायल हैं। सभी का इलाज अस्पालों में जारी है। पहला हादसा शनिवार को संभाजी नगर में हुआ और दूसरा हादसा रविवार को धुले जिले में हुआ। संभाजीनगर में चार और धुले में पांच लोगों की जान हादसे में गई है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 15 Sep 2024 01:34 PM (IST)
Hero Image
संभाजी नगर में हुए हादसे की तस्वीर। (फोटो- सोशल मीडिया)

एजेंसी, पुणे। महाराष्ट्र के धुले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा धुले जिले के शिंदखेडा तालुका के नजदीक दसवेल फाटा के पास हुआ। रविवार को पिकअप और कार के बीच हुई भीषण टक्कर से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। एक अन्य हादसा संभाजी नगर में हुआ है। यहां शराब के नशे में धुत कार चालक ने एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की जान गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा शनिवार को हुआ था।

यह भी पढ़ें: उन्नाव की महिला से तीन शहरों में दुष्कर्म, जिम मालिक ने नौकरी के झांसे में बुलाया; होटल में की हैवानियत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें