Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Porsche crash case: नाबालिग आरोपी की मां के ब्लड सैंपल को लेकर फोरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, पुलिस ने अदालत में दिया यह बयान

Porsche crash case पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार दुर्घटना में एक के बाद एक कई मोड़ सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में आरोपी की मां का ब्लड सैम्पल को बदलने की बात कही जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि किशोर चालक की मां के ब्लड सैम्पल को बदला गया था। पुलिस ने इसकी जानकारी पुणे अदालत को दी।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 05 Jun 2024 05:10 PM (IST)
Hero Image
आरोपी की मां के ब्लड सैम्पल को बदला गया (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। Porsche crash case: फोरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि किशोर चालक की मां के ब्लड सैम्पल को बदला गया था। पुलिस ने इसकी जानकारी पुणे अदालत को दी।

आपको मालूम हो कि 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने मध्य प्रदेश के रहने वाले दो आईटी पेशेवरों की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी। वो पोर्श कार नशे में धुत एक नाबालिग लड़का चला रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। बाद में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था। फिर उसके दादा की गिरफ्तारी हुई थी। और बीते शनिवार को आरोपी किशोर की मां को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 17 में से सात महिला उम्मीदवारों ने मारी बाजी, जानें चुनावी परीक्षा में बीजेपी ने कितनो को दिया मौका?