Move to Jagran APP

Panaji Road Accident: तेज रफ्तार कार की हुई पेड़ से जोरदार टक्कर, तीन लोगों की ऑन द स्पॉट हुई मौत

गोवा की राजधानी पणजी में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार की पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हुए। बता दें कि कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कार पणजी से मापुसा की ओर जा रही थीउसी दौरान यह घटना हुई।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Sun, 03 Sep 2023 11:04 AM (IST)
Hero Image
तेज रफ्तार कार की हुई पेड़ से जोरदार टक्कर (Image: Representative)

पणजी, एजेंसी। गोवा में सड़क हादसे आए दिन बढ़ते ही जा रहे है। ताजा घटना शनिवार रात को उत्तरी गोवा जिले में पणजी के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार की पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए। बता दें कि कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कार पोरवोरिम इलाके में एक राजमार्ग पर पणजी से मापुसा की ओर जा रही थी, उसी दौरान यह घटना हुई। कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को यहां के निकट बम्बोलिम में गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोवा में बढ़ रहे सड़क हादसे के मामले

उल्लेखनीय है कि, इसी साल जनवरी में मुंबई-गोवा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल थी। यह हादसा रायगढ़ के मानगांव के रेपोली में हुई।

सड़क हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर जैसे ही हुई कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें