Move to Jagran APP

Maharashtra Rain: ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में भारी बारिश से 6 लोगों की मौत; स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बारिश के कारण अब तक कुल छह लोगों की मौत हुई है। IMD ने अपने अलर्ट में बताया कि रायगढ़रत्नागिरी पालघर ठाणे मुंबई और सिंधुदुर्ग में के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश जारी रह सकती है। वहीं BMC ने लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Thu, 25 Jul 2024 06:44 PM (IST)
Hero Image
बारिश के बाद जलमग्न सड़क के किनारे लगीं यातायात की कतारें। फोटोः रायटर।

एएनआई, मुंबई। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग हिस्सों में हो रही मानसूनी बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, रायगढ़ और रत्नागिरी के अलग-अलग हिस्सों में  शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश जारी रह सकती है।

पालघर, ठाणे और मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया कि पालघर, ठाणे, मुंबई और सिंधुदुर्ग में शुक्रवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, भारी बारिश की चेतावनी के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों को शुक्रवार के लिए बंद कर दिया गया है। राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर BMC ने लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है।

सीएम शिंदे ने लिया बारिश का जायजा

इधर, राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से ही लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जारी बारिश का जायजा लिया। उन्होंने रायगढ़ के डीएम को फोन कर जिले के सभी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कहा।

पुणे में सड़कों और घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है। जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त और पुलिस आयुक्त को अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं और सेना और एयरलिफ्टिंग टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।- एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

सीएम ने लोगों से की सुरक्षित जगह जाने अपील

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए राज्य में  ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सीएम शिंदे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

 

पुणे में बनी बाढ़ जैसी स्थिति

इधर, ठाणे जिले के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को भी भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। लवासा में बुधवार शाम से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण तीन बंगले क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इधर, ठाणे जिले में ही भारी बारिश के बीच बारवी बांध में प्रवेश करने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, राज्य में अब तक बारिश की घटना से कुल छह लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़ेंः

Pune Rain: पुणे में भारी बारिश के बीच बचाव और राहत अभियान जारी, दमकल विभाग ने बाढ़ के पानी में फंसे 70 लोगों को बचाया

Mumbai: भारी बारिश के बीच मुंबईवासियों के लिए गुड न्यूज, BMC ने वापस लिया पानी कटौती का फैसला

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।