Move to Jagran APP

नौसेना अधिकारी के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिसकर्मी किया कुछ ऐसा...,चारो तरफ हो रही वाहवाही; समय पर इलाज मिलने से बची जान

नौसेना के एक अधिकारी को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसकी जान बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने मुंबई के व्यस्त पुल पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी और अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि उनकी कार सांताक्रूज पश्चिम इलाके में वकोला पुल पर थी।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Wed, 15 May 2024 10:30 PM (IST)
Hero Image
मुंबई में नौसेना अधिकारी को दिल का दौरा पड़ने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पहुंचाया अस्पताल। फाइल फोटो।

पीटीआई, मुंबई। नौसेना के एक अधिकारी को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसकी जान बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने मुंबई के व्यस्त पुल पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी और अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया।

समय पर इलाज मिलने से बची जान

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना अधिकारी प्रशांत राय सोमवार को अपने तीन सहयोगियों के साथ यात्रा कर रहे थे और इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से वह गिर गए। हालांकि, समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि उनकी कार सांताक्रूज पश्चिम इलाके में वकोला पुल पर थी।

कुछ देर तक रोका यातायात

राय के सहकर्मियों ने यातायात व्यवस्था में तैनात कांस्टेबल श्रीकांत नवले को इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया। अपने दोपहिया वाहन पर सवार नवले ने मार्ग से अन्य गाडि़यों को हटवाते हुए लगभग पांच मिनट के अंदर नौसेना अधिकारी को पास के नगर निकाय द्वारा संचालित वीएन देसाई अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ेंः रूस ने फिर दिखाया अमेरिका को आंख! ब्लिंकन के यूक्रेन में रहते किया ये कारनामा; कई अमेरिकी निर्मित मिसाइलों को किया खाक

Supreme Court: 'गर्भ में पल रहे भ्रूण को भी जीने का मौलिक अधिकार', SC ने अविवाहिता के वकील के इस तर्क पर क्यों कहा सॉरी?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।