Move to Jagran APP

Mumbai: दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को धूम्रपान करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

इंडिगो की दुबई-मुंबई फ्लाइट (Indigo Dubai Mumbai Flight) में धूम्रपान करने वाले यात्री कवराज तगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन (Sahar Police Station in Mumbai) में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि यात्री कवराज तगत सिंह ने इंडिगो की दुबई-मुंबई फ्लाइट के दौरान शौचालय में धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sun, 06 Aug 2023 01:57 PM (IST)
Hero Image
दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को धूम्रपान करना पड़ा भारी (फाइल फोटो)
मुंबई, एजेंसी। इंडिगो की दुबई-मुंबई फ्लाइट (Indigo Dubai Mumbai Flight) में धूम्रपान करने वाले यात्री कवराज तगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन (Sahar Police Station in Mumbai) में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यात्री के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि यात्री कवराज तगत सिंह ने इंडिगो की दुबई-मुंबई फ्लाइट के दौरान शौचालय में धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद क्रू मेंबर ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की थी। वहीं, मुंबई पुलिस ने यात्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान नियम की धारा-25 के तहत मामला दर्ज किया है।

पिछले महीने भी सामने आई थी धूम्रपान की घटना

उल्लेखनीय है कि फ्लाइट में धूम्रपान करना प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद बीते दिनों में फ्लाइट में धूम्रपान के कई मामले सामने आए हैं। पिछले महीने बहरीन-मुंबई फ्लाइट के शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह घटना तब हुई थी, जब इंडिगो की फ्लाइट मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रास्ते में थी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।