Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lalbaugcha Raja 2024: अनंत अंबानी ने लालबाग के राजा को अर्पित किया सोने का मुकुट; पढ़ें कितना है वजन और कीमत

Lalbaugcha Raja 2024 गणपति बप्पा मोरया के साथ मुंबई के लालबागचा राजा का फर्स्ट लुक गुरुवार को गणेश चतुर्थी से पहले जारी किया गया। हर साल मुंबई के लालबागचा राजा का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। मुंबई के लालबागचा राजा के मस्तक पर 16 करोड़ का मुकुट आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मैरून रंग की पोशाक पहने बप्पा की एक झलक देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 06 Sep 2024 03:08 PM (IST)
Hero Image
गणपति की प्रतिमा 'लालबागचा राजा' की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ganesh Chaturthi 2024। मुंबई के लाल बाग इलाके में मौजूद भगवान गणपति की प्रतिमा 'लालबागचा राजा' (Lalbaugcha Raja) की पहली झलक सामने आ चुकी है। उनके मस्तक पर लगे सोने का विशाल मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सभी भक्तों के मन में यह सवाल है कि आखिर इतना विशाल सोना का मुकुट किस व्यक्ति ने दान में दिया है?

इसका जवाब सामने आ चुका है। दरअसल, इस मुकुट को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने दान में दिया है। इस मुकुट का वजन 20 किलोग्राम है। वहीं, मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपये है।

मंडल में ऑनरी पद पर हैं अनंत अंबानी

बता दें कि 'लालबागचा राजा' सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में अनंत अंबानी को ऑनरी पद पर नियुक्त किया गया है। अंबानी परिवार इस गणेश मंडल के पैसेंट असिसटेंट फंड स्कीम में योगदान दिया है। रिलायंस फाउंडेशन ने लालबाग के राजा मंडल को 24 डायलिसिस मशीनें भी दी हैं।

लालबाग के राजा का पंडाल मुंबई के मशहूर पंडालों में से एक है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अधिकारी इस पंडाल की निगरानी करते हैं। इस पंडाल की डिजाइन हर साल बेहद खास थीम पर आधारित होती है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

जानिए लालबागचा राजा का इतिहास 

लालबागचाराजा की प्रतिमा साल 1934 से ही स्थापित की जा रही है। साल 1934 में मुंबई के लालबाग बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी स्वयं की गणेश मूर्ति स्थापित करके इस परंपरा की शुरुआत की थी।

गणेश चतुर्थी का महापर्व 7 सितम्बर, शनिवार से शुरू होकर 17 सितम्बर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस पर्व के दौरान देश-विदेश से भक्त 'लाल बाग के राजा' गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई आते हैं।

यह भी पढ़ें: Lalbaugcha Raja: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, गणेश भक्तों के लिए महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए टोल माफ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर