Move to Jagran APP

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, ऑटो-रिक्शा पर पत्थर गिरने से 2 लोगों की मौत

Thane News महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। इस भूस्खलन ने अब तक दो लोगों की जान ले ली है। ठाणे में भूस्खलन के बाद ऑटो-रिक्शा पर बड़ा पत्थर गिरने से एक व्यक्ति और एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल बताई जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

By Agency Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 12 Jun 2024 11:23 AM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मालशेज घाट पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद ऑटो-रिक्शा पर बड़ा पत्थर गिरने से एक व्यक्ति और एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल बताई जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कल्याण-अहमदनगर राजमार्ग पर मंगलवार शाम को हुई, जिसके बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। टोकावडे पुलिस स्टेशन के निरीक्षक दिनकर चकोर ने पीटीआई को बताया कि एक परिवार के पांच सदस्य पड़ोसी मुंबई के मुलुंड से अहमदनगर जिले के संगमनेर जा रहे ऑटो-रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन पर 15-20 किलोग्राम वजन का पत्थर गिरा।

55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से हुई घायल

पड़ोसी पुणे जिले के ओटूर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक लहू ताथे ने बताया कि राहुल बबन भालेराव (30) और उनके भतीजे स्वयं सचिन भालेराव (7) की मौत हो गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- '400 पार के नारे से हुआ नुकसान...', CM एकनाथ शिंदे ने बताया लोकसभा चुनाव में क्यों कम हुई बीजेपी की सीटें

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।