विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी नेता ने की अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर करने की मांग

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 27 Feb 2023 12:14 PM (IST)

Maharashtra News महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किए जाने की मांग के बीच बीजेपी नेता गोपीचंद पडलकर ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के बीजेपी नेता गोपीचंद पडलकर (फोटो/एएनआई)
महाराष्ट्र के बीजेपी नेता गोपीचंद पडलकर (फोटो/एएनआई)

मुंबई, एजेंसी। सरकार द्वारा महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम क्रमशः छत्रपति संभाजी नगर और धाराशिव करने की मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने की मांग की।

इस बीच बीजेपी नेता गोपीचंद पडलकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'अहिल्या देवी होल्कर के समर्थकों की मांग है कि अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाए। मुझे विश्वास है कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अहमदनगर का नाम बदलने पर फैसला लिया जाएगा।

पाडलकर ने मराठी में ट्वीट किया, 'औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने के लिए शिंदे-फडणवीस सरकार को धन्यवाद और बधाई। @Dev_Fadnavis G. @BJP4Maharashtra @mieknathshinde के नेतृत्व में होंगे।'

बता दें कि अहमदनगर अहिल्या देवी होल्कर की जन्मभूमि है, इसलिए इसका नाम अहिल्या नगर करने की मांग उठ रही है। इससे पहले गोपीचंद ने औंरगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव किए जाने का स्वागत किया था और शिंदे-फडणवीस सरकार को आभार व्यक्त किया था।

1490 में हुई थी अहमदनगर शहर की स्थापना

माना जाता है कि पुणे से लगभग 120 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में अहमदनगर शहर की स्थापना 1490 में अहमद निजाम शाह प्रथम ने की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम ‘धाराशिव’ करने को मंजूरी दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।