Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अयोध्या यात्रा पर जल्द जाएंगे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री, देवेंद्र फडणवीस बोले- सभी करेंगे रामलला के दर्शन

महाराष्ट्र के उप मुख्मयंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री जल्द ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या की यात्रा कर प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। गत 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आलंदी में आयोजित गीता भक्ति अमृत महोत्सव में शामिल होने पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ आए थे।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Sun, 11 Feb 2024 06:41 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जल्द करेंगे अयोध्या यात्रा: देवेंद्र फडणवीस।

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्मयंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री जल्द ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या की यात्रा कर प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। हालांकि, उन्होंने कार्यक्रम की कोई जानकारी साझा नहीं की।

फडणवीस ने क्या कहा?

गत 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आलंदी में आयोजित गीता भक्ति अमृत महोत्सव में शामिल होने पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ आए थे।

कानूनी दायरे में निकलेगा विवाद

इस दौरान पत्रकार वार्ता में काशी और मथुरा में भी मंदिर से जुड़े विवादों पर फडणवीस ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से राम मंदिर निर्माण का संभव हो सका, उसी प्रकार कानूनी दायरे में विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाएगा।

काशी विश्वनाथ में नया कोरिडोर तैयार

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ में नया कोरिडोर तैयार हो गया है। पूजा की अनुमति दे दी गई है और अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है। सरल शब्दों में, सभी चीजें सौहार्द और कानून के दायरे में हो रही है। मथुरा, काशी और अयोध्या को पवित्र स्थान बताते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद लोग के लिए मथुरा (कृष्ण जन्मभूमि) विवाद के समाधान की उम्मीद करना स्वभाविक है।

यह भी पढ़ेंः अभिषेक घोसालकर हत्या मामले में आमने-सामने उद्धव और फडणवीस, एक-दूसरे की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें