Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: घर लौट रहा था 13 साल का किशोर, ऑटोरिक्शा चालक ने उठाया फायदा; आरोपी की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

नवी मुंबई में एक ऑटोरिक्शा चालक ने एक 13 साल के नाबालिग किशोर के साथ यौन शोषण किया। दरअसल पीड़ित अपनी स्विमिंग की क्लास से वापस घर लौट रहा था तभी ऑटोरिक्शा चालक ने विटावा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद से लड़का सदमे में है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 27 Jul 2024 12:01 PM (IST)
Hero Image
ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ लड़के का यौन शोषण करने का मामला दर्ज (Image: Jagran)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस एक ऑटोरिक्शा चलाक की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, आरोपी ऑटोरिक्शा चालक ने एक 13 साल के नाबालिग किशोर के साथ यौन शोषण किया, जब वह अपने घर लौट रहा था। घटना 23 जुलाई की बताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के मुलुंड में रहने वाला 9वीं कक्षा का छात्र पीड़ित अपनी स्विमिंग की क्लास लेने के लिए कलवा आया था। रबाले पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र चिट्टे ने बताया कि रात करीब 9.45 बजे जब वह ऑटोरिक्शा से घर लौट रहा था, तो ऑटोरिक्शा चालक ने विटावा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोक दिया और उसका यौन शोषण किया।

ऑटोरिक्शा चालक की इस हरकत से सदमे में लड़का

ऑटोरिक्शा चालक के इस हरकत से लड़का सदमे में आ गया और बाद में उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद सभी ने पुलिस से संपर्क किया और ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और ड्राइवर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Building Collapse: नवी मुंबई में ढही तीन मंजिला इमारत, मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका

यह भी पढ़ें: Maharashtra: 27,000 हीरों से बनाई गई बालासाहेब की तस्वीर, देखते ही क्षण भर के लिए अवाक रह गए उद्धव ठाकरे