Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'फर्जी समाचार फैक्ट्री चला रहे हैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM,' महाराष्ट्र सरकार पर क्यों भड़के कांग्रेस नेता?

महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया है। थोराट ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया और पूछा कि क्या वे फर्जी समाचार फैक्ट्री चला रहे हैं केवल एक चीज जो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पूरे समय कर रहे हैं वह लगातार फर्जी खबरें फैलाकर एक नकली कहानी तैयार करना है।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 15 Sep 2024 03:01 PM (IST)
Hero Image
बालासाहेब थोराट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM पर लगाया आरोप (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक ने दोनों नेता पर धार्मिक विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है।

थोराट की टिप्पणी सीएम शिंदे के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गणेश उत्सव समारोह को बंद करने की कोशिश कर रही है।

सीएम शिंदे के बयान पर पलटवार

शिंदे ने शनिवार को यह भी कहा कि विपक्ष ने (सिंधुदुर्ग में) शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने को लेकर उनकी सरकार पर निशाना साधा, लेकिन कांग्रेस शासित कर्नाटक में पुलिस की तरफ से पुलिस वैन में गणेश की मूर्ति रखे जाने पर वह चुप हैं।

कथित तौर पर कर्नाटक पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों से गणेश की मूर्ति छीनकर उसे पुलिस वैन में रखते हुए दिखाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

'फर्जी खबरें फैलाकर नकली कहानी तैयार कर रहे'

थोराट ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया और पूछा कि क्या वे 'फर्जी समाचार फैक्ट्री' चला रहे हैं, 'केवल एक चीज जो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पूरे समय कर रहे हैं, वह लगातार फर्जी खबरें फैलाकर एक नकली कहानी तैयार कर रहे हैं।'

थोराट ने कहा, इससे पहले उन्होंने आरक्षण के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान का विरोध किया था, जो उन्होंने नहीं दिया था।

'धार्मिक कलह पैदा करने का प्रयास किया'

उन्होंने दावा किया, ' अब कर्नाटक में जो नहीं हुआ उसके बारे में फर्जी खबरें फैलाकर राज्य में धार्मिक कलह पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।'

थोराट ने कहा, 'राज्य की जनता समझदार है और आपकी फर्जी कहानी के साथ-साथ आपकी सरकार भी उखाड़ फेंकी जाएगी।'

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर